घर बैठे मिनटों में लगवाएं Jio ब्रॉडबैंड, यह है पूरा प्रोसेस

जियो फाइबर के साथ 30Mbps से 1Gbps तक की स्‍पीड ऑफर की जाती है।

घर बैठे मिनटों में लगवाएं Jio ब्रॉडबैंड, यह है पूरा प्रोसेस

ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए आपके पास आधार कार्ड या आपकी पहचान से जुड़ा कोई और वैलिड एड्रेस प्रूफ होना जरूरी है।

ख़ास बातें
  • Jio ब्रॉडबैंड सर्विस को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है
  • यह देश के विभ‍िन्‍न इलाकों में पोस्टपेड और प्रीपेड प्‍लान्‍स ऑफर करती है
  • यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से स्‍पीड भी चुन सकते हैं
विज्ञापन
Jio Fiber के नाम से पॉपुलर Jio ब्रॉडबैंड सर्विस को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। यह देश के विभ‍िन्‍न इलाकों में पोस्टपेड और प्रीपेड प्‍लान्‍स ऑफर करती है। इस ब्रॉडबैंड सर्विस के साथ यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से स्‍पीड भी चुन सकते हैं। जियो फाइबर के साथ 30Mbps से 1Gbps तक की स्‍पीड ऑफर की जाती है। 
हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ Jio ब्रॉडबैंड यूजर्स को Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और Netflix जैसे OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जो इसे एयरटेल, ACT फाइबरनेट और BSNL जैसे ब्रैंड्स से मुकाबले के लिए तैयार करता है। 

आज हम बताने जा रहे हैं कि आप Jio ब्रॉडबैंड के लिए कैसे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

Jio ब्रॉडबैंड के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्‍लाई

  • JioFiber के रजिस्ट्रेशन वेबपेज पर जाएं।
  • अपना नाम और मोबाइल नंबर डालकर ‘जनरेट OTP' पर क्लिक करें।
  • आपके फोन पर 6 डिजिट वाला वन-टाइम पासवर्ड यानी OTP आएगा। इसे डालकर ‘वेरिफाई OTP' पर क्लिक करें। 
  • आप जिस जगह JioFiber कनेक्शन चाहते हैं, वहां का एड्रेस लिखें। 
  • इसके बाद ‘सबमिट' पर क्लिक करें।

डिटेल्‍स जमा होने के बाद जियो की तरफ से आपको आपके मोबाइल नंबर पर एक कन्‍फर्मेशन मेसेज आएगा। इसके बाद आपको ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने के लिए जरूरी डॉक्‍युमेंट्स तैयार रखने होंगे। दूरसंचार विभाग (DoT) के दिशानिर्देशों के अनुसार, ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए आपके पास आधार कार्ड या आपकी पहचान से जुड़ा कोई और वैलिड एड्रेस प्रूफ होना जरूरी है।

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की एक हालिया रिपोर्ट से पता चला है कि BSNL को पीछे छोड़ते हुए Jio Fiber देश का सबसे बड़ा वायर्ड ब्रॉडबैंड प्रोवाइडर बन गया है। जियो फाइबर के पास 4.34 मिलियन से अधिक सब्‍सक्राइबर्स हैं। पिछले साल Jio ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नए Jio Fiber ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए थे। ये तिमाही आधार पर उपलब्ध हैं और 2,097 रुपये से शुरू होते हैं। 

मोबाइल सेगमेंट में जियो की ग्रोथ जारी है। पिछले साल नवंबर के आखिर में कंपनी ने 20 लाख 19 हजार 362 कस्‍टमर बढ़ाए। कंपनी के कुल सब्‍सक्राइबर 42 करोड़ 8 लाख हो गए हैं। इसके मुकाबले एयरटेल ने 13 लाख 18 हजार 251 नए मोबाइल ग्राहकों को जोड़ा है। वोडाफोन आइडिया  (VIL) लगातार अपने सब्‍सक्राइबर खो रही है। नवंबर में कंपनी ने 18 लाख 97 हजार 50 कस्‍टमर गंवा दिए। BSNL और MTNL नवंबर में भी कस्‍टमर जुटाने में नाकाम रहीं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »