• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • वोडाफोन, एयरटेल, बीएसएनएल, आइडिया के दिवाली ऑफर में मुफ्त डेटा, और भी बहुत कुछ

वोडाफोन, एयरटेल, बीएसएनएल, आइडिया के दिवाली ऑफर में मुफ्त डेटा, और भी बहुत कुछ

वोडाफोन, एयरटेल, बीएसएनएल, आइडिया के दिवाली ऑफर में मुफ्त डेटा, और भी बहुत कुछ
विज्ञापन
दिवाली के मौके पर देश की टेलीकॉम कंपनियों के बीच ऑफर की अनोखी जंग छिड़ गई है। इसमें जीत किसकी होगी, यह तो नहीं पता। लेकिन इतना तो तय है कि फायदा कंज्यूमर को होगा।

त्योहारों के मौके पर भारतीय एयरटेल, वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेलुलर ने अपने-अपने कस्टमर्स के लिए ऑफर के साथ इंटरनेट पैक पेश किए हैं। वहीं, बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए विशेष शुल्क दर वाउचर (एसटीवी) पेश किए हैं।

वोडाफोन
वोडाफोन इंडिया ने स्पेशल दिवाली ऑफर का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत दिवाली (11 नवंबर) के दिन यूज़र को 100 एमबी का मुफ्त इंटरनेट डेटा मिलेगा। वोडाफोन दिवाली ऑफर का फायदा उठाने के लिए उपभोक्ताओं को 'Diwali' लिखकर 199 पर एसएमएस करना होगा।

कंपनी ने इस ऑफर को 'साइलेंट दिवाली' के तौर पर पेश किया है। ईमेल के जरिए बयान जारी करके कंपनी ने बताया है कि डेटा का इस्तेमाल ई-ग्रिटिंग्स भेजने और इंटरनेट ब्राउज़ करने के लिए किया जा सकता है। यह ऑफर प्रीपेड और पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी ने दक्षिण भारत के पांच राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के अपने 3.5 करोड़ कस्टमर्स के लिए “वन रेट, वन साउथ” पैक की भी घोषणा की है। इस पैक के तहत यूज़र दक्षिण भारत में किसी भी जगह से 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से कॉल कर पाएंगे। इन यूज़र अब दक्षिण भारत के इन राज्यों में कोई रोमिंग चार्ज़ भी नहीं लगेगा।

वोडोफोन ने मुंबई के 85 लाख कस्टमर्स के लिए सोशल मीडिया पर सेल्फी कॉन्टेस्ट की शुरुआत की है। यह प्रतियोगिता 16 नवंबर तक चलेगी और विजेता को आईफोन 6एस जीतने का मौका मिलेगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए मुंबई में रहने वाले वोडाफोन के उपभोक्ताओं को सेल्फी खींचकर अपने फेसबुक पेज पर #VodafoneDiwali हैशटेग के साथ पोस्ट करना पड़ेगा।

आइडिया
आइडिया सेलुलर ने त्योहारों से मौसम में आइडिया फ्रीडम पैक लॉन्च किया है। इसके तहत प्रीपेड कस्टमर्स को मौजूदा मार्केट रेट से 30-40 फीसदी कम दर पर इंटरनेट डेटा पैक उपलब्ध कराया गया है। ऑफर के तहत, 2जी नेटवर्क पर 300 एमबी डेटा के लिए 100 रुपये खर्चना पड़ेगा और 3जी नेटवर्क पर 500 एमबी डेटा के लिए 175 रुपये। दोनों ही पैक 28 दिन तक चलेंगे।

एयरटेल
वोडाफोन और आइडिया की तरह भारतीय एयरटेल ने भी इंटरनेट डेटा से जुड़े निकाले हैं। एयरटेल ने तीन डेटा पैक पेश किए हैं। पहले ऑफर के तहत यूज़र द्वारा रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक इस्तेमाल किए गए डेटा का 50 फीसदी उन्हें वापस दे दिया जाएगा। डेटा पैक चुनने वाले नए स्मार्टफोन यूज़र को 750 रुपये का क्रेडिट मिलेगा। तीसरे प्लान के तहत अब यूज़र एक ही डेटा पैक को अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ शेयर कर पाएंगे।

बीएसएनएल
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने दिवाली के मद्देनजर अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए विशेष शुल्क दर वाउचर (एसटीवी) पेश किए।

कंपनी के बयान में कहा गया है कि 35 रुपये के एसटीवी में ग्राहक दो दिन तक किसी भी नेटवर्क पर लोकल व एसटीडी कॉल 20 पैसे प्रति मिनट की दर से कर सकेगा। वहीं 48 रुपये के वाउचर से ग्राहक को तीन दिन तक किसी भी नेटवर्क पर (एसटीडी व लोकल) कॉल के 80 मिनट मिलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  11. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »