Airtel vs Vi : डेली 2GB डाटा देने वाला किसका 359 रुपये का प्लान है बेहतर?

कीमत ही नहीं बल्कि इन प्लान के साथ मिलने वाले बेनेफिट्स भी बिल्कुल एक जैसे ही है। इस लेख की मदद से आप सुनिश्चित कर सकते हैं Airtel या Vi कौन-सी कंपनी का प्रीपेड रीचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।

Airtel vs Vi : डेली 2GB डाटा देने वाला किसका 359 रुपये का प्लान है बेहतर?
ख़ास बातें
  • Airtel और Vi के यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं
  • एयरटेल प्लान में देता है ओटीटी प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन
  • वीआई के प्लान में नाइट डाटा व वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा मिलती है
विज्ञापन
Airtel और Vi (Vodafone Idea) के प्रीपेड रीचार्ज प्लान पोर्टफोलियो पर नज़र डाले तो, दोनों कंपनियां कई एक-जैसे रीचार्ज प्लान लेकर आती हैं। इन प्लान की न केवल कीमत बल्कि वैलिडिटी व बेनेफिट्स भी बिल्कुल एक जैसे होते हैं। ऐसे में आपकी सहुलियत को देखते हुए हमने इन दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों के दो बेहद ही लोकप्रिय रीचार्ज प्लान आपके लिए चुनकर लेकर आए हैं। यह प्लान एक जैसी वैलिडिटी में डेली 2 जीबी तक डाटा की सुविधा देते हैं। इस लेख की मदद से आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि कौन-सी कंपनी का प्रीपेड रीचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
 

Airtel Rs 359 recharge Plan

Airtel और Vi के जिस रीचार्ज प्लान की जानकारी आज हम देने जा रहे हैं, वो है 356 रुपये का रीचार्ज प्लान। एयरटेल की बात करें, तो कंपनी 359 रुपये में कई सारे बेनेफिट्स अपने ग्राहकों को प्रदान करती है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट प्राप्त होता है, जिसकी मदद से आप किसी भी नेटवर्क पर कॉल के जरिए अनलिमिटिड बातें कर सकते हैं। साथ ही प्लान में डेली 100 एमएसएस की सुविधा भी प्राप्त होती है। बता दें, यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें ग्राहकों को डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा एक्सेस प्राप्त होता है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ यह प्लान 56 जीबी डाटा मुहैया कराता है।

एयरटेल के खास बेनेफिट्स की बात करें, तो यह प्लान ग्राहकों को 28 दिन तक के लिए Amazon Prime Video Mobile Edition का भी फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है।
 

Vi (Vodafone Idea) Rs 359 recharge Plan

वहीं, दूसरी ओर Vi (वोडाफोन आइडिया) कंपनी भी एयरटेल के समान 359 रुपये का रीचार्ज प्लान लेकर आती है। इस प्लान में भी वीआई ग्राहकों को 28 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। प्लान के तहत मिलने वाले टेलीकॉम बेनेफिट्स भी काफी हद तक एक जैसे ही हैं। इस प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग, डेली 2 जीबी डाटा और डेली 100 एमएसएस की सुविधा फ्री मिलती है।

अंतर की बात करें, तो वीआई के प्लान में एयरटेल के समान ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता, लेकिन यह कंपनी अपने ग्राहकों को Night data और Weekend Data Rollover की सुविधा प्रदान करती है। नाइट डाटा बेनेफिट के तहत ग्राहक रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटिड डाटा का इस्तेमाल कर सकता है, जो कि उसके डेली डाटा कोटा में से नहीं काटा जाता। इसके अलावा, वीकेंड डाटा रोलओवर बेनेफिट के तहत सोमवार से शुक्रवार तक बचे डाटा का इस्तेमाल शनिवार व रविवार को किया जा सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Vi, Airtel Rs 359 recharge Plan, Airtel Vs Vi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »