बीएसएनएल के लैंडलाइन यूज़र के लिए फ्री कॉल की सुविधा अब मोबाइल पर भी

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2015 16:49 IST
बीएसएनएल के मोबाइल ग्राहक जल्द उनके लैंडलाइन फोन पर मिलने वाली मुक्त कॉल पेशकश का लाभ अपने मोबाइल पर उठा सकेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एक कन्वर्जेंस प्लेटफॉर्म पेश करने जा रही है जिसके तहत उपभोक्ताओं के मोबाइल व लैंडलाइन कनेक्शनों को साथ-साथ किया जा सकेगा।

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हम दिवाली तक फिक्स मोबाइल कन्वर्जेंस प्लेटफॉर्म शुरू करने की प्रक्रिया में हैं। इससे उपभोक्ता मोबाइल फोन पर फ्री सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। यदि उनके पास लैंडलाइन सेवा है तो वे मोबाइल फोन पर रात में मुफ्त कॉल की पेशकश का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा उन्हें कई और आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।’’
Advertisement

श्रीवास्तव ने कहा कि इसे पेश किए जाने के बाद उपभोक्ता अपने मोबाइल और लैंडलाइन खातों को जोड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों खातों के बीच इस प्रकार का जुड़ाव होगा, जिससे उपभोक्ता अपने लैंडलाइन पर आने वाली कॉल्स मोबाइल फोन पर ले सकेंगे।

बीएसएनएल ने अपने लैंडलाइन के आधुनिकीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.