बीएसएनएल लॉन्च करेगी 399 रुपये में असीमित कॉलिंग वाला प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल, जियो, एयरटेल और वोडाफोन को लगातार टक्कर दे रही है। बीएसएनएल ने अब अपने पोस्टपेड यूज़र को फायदा पहुंचाने की पूरी योजना बना ली है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के मुताबिक, बीएसएनएल 399 रुपये में असीमित कॉल वाला प्लान जल्द लॉन्च कर सकती है।

बीएसएनएल लॉन्च करेगी 399 रुपये में असीमित कॉलिंग वाला प्लान
ख़ास बातें
  • किफायती प्लान के मामले में बीएसएनएल दे रही निजी कंपनियों को टक्कर
  • बीएसएनएल 399 रुपये में असीमित कॉल वाला प्लान जल्द लॉन्च करेगी
  • 399 रुपये में कंपनी असीमित कॉल का लाभ देगी
विज्ञापन
किफायती प्लान के मामले में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल, जियो, एयरटेल और वोडाफोन को लगातार टक्कर दे रही है। बीएसएनएल ने अब अपने पोस्टपेड यूज़र को फायदा पहुंचाने की पूरी योजना बना ली है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के मुताबिक, बीएसएनएल 399 रुपये में असीमित कॉल वाला प्लान जल्द लॉन्च कर सकती है। ट्विटर के ज़रिए हुई बातचीत में बीएसएनएल के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव से एक यूज़र ने पूछा कि एयरटेलऔर आइडिया की तरह कंपनी असीमित कॉल जैसे प्लान अपने पोस्टपेड यूज़र के लिए कब लाएगी? इस पर श्रीवास्तव ने कहा, ''हम जल्द 399 रुपये में असीमिक कॉलिंग वाला पोस्टपेड प्लान लेकर आ रहे हैं।''

इस ट्वीट से यह तो पुष्टि हुई है कि 399 रुपये में कंपनी अपने पोस्टपेड ग्राहकों को असीमित कॉल का लाभ देगी लेकिन डेटा को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही यह प्लान कब तक लॉन्च होगा, इसे लेकर भी कोई अपडेट नहीं दिया गया है। कुल मिलाकर बीएसएनएल ज्यादातर इलाकों में 3जी स्पीड के साथ ही मौज़ूद है। कंपनी की 4जी सेवा अभी सिर्फ केरल के कुछ सर्कल में ही जारी है।

बता दें कि हाल में आइडिया सेल्युलर ने 389 रुपये का पोस्टपेड प्लान अपडेट किया था, जो 20 जीबी डेटा का फायदा देता है। पहले यह प्लान महज़ 10 जीबी डेटा ही मुहैया करवाता था। इसी तरह एयरटेल भी 399 रुपये के प्लान में यूज़र को 20 जीबी डेटा देती है, जो पहले 10 जीबी पर ही सीमित था। वोडाफोन की बात करें, तो इसका प्लान भी समान लाभ के साथ 399 रुपये कीमत वाला है। वहीं, जियो का पोस्टपेड प्लान 409 रुपये का है, जो यूज़र को 20 जीबी डेटा प्रदान करता है। एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया यूज़र को अपना डेटा अगली बिल साइकल में जोड़ने का भी विकल्प देते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, BSNL, BSNL Postpaid Plans, Reliance Jio, Telecom
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »