बीएसएनएल लगाएगी 50 बेहतर दिखने वाले ‘जीरो बेस’ मोबाइल साइट

बीएसएनएल लगाएगी 50 बेहतर दिखने वाले ‘जीरो बेस’ मोबाइल साइट
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल बेहतर दिखने वाले और कई काम करने वाले 50 जीरो बेस मोबाइल टावर लगाएगी जो न केवल देखने में बेहतर होंगी बल्कि उसका विभिन्न उपयोग भी होगा।

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने पीटीआई भाषा से कहा कि जीरो साइट अवधारणा का इस्तेमाल वाईफाई हॉटस्पॉट, स्ट्रीट लाइट और कैमरा के रूप में किया जा सकता है। साथ ही पोल के अंदर रेडियो इकाई लगाई जा सकती है।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हम जीरो बेस के टावर पर काम कर रहे हैं। भारत में इतने अधिक टावर हैं। हम ऐसा टावर चाहते हैं जो कई काम कर सके। मसलन यह वाई-फाई हॉटस्पॉट के रूप में काम करे, लाइट उत्सर्जन टावर के रूप में काम करे और यह कैमरा वाले टावर के रूप में काम करे।’’

उन्होंने बताया कि हाल में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस की यात्रा के दौरान उन्होंने नोकिया, एरिक्सन, हुवावेई तथा जेटीई के जीरो बेस टावरों से संबंधित उपकरण देखे। हमने इन सभी कंपनियों से जीरो बेस टावर के लिए ‘कोट’ मांगे हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »