BSNL का 4G नेटवर्क इस महीने पूरे देश में पहुंचेगा, 5G सर्विस की भी तैयारी 

इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी के 5G नेटवर्क को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। BSNL की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 सितंबर 2025 23:43 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने अपने 4G नेटवर्क के लिए लगभग एक लाख टावर्स लगाए हैं
  • इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी की जल्द 5G सर्विस भी लॉन्च करने की योजना है
  • BSNL को जुलाई में 1.01 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है

केंद्र सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में इस कंपनी को काफी फंडिंग दी है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का 4G नेटवर्क इस महीने के अंत तक पूरे देश में पहुंच जाएगा। BSNL ने पिछले वर्ष मेट्रो शहरों में कस्टमर्स के लिए 4G सर्विसेज की शुरुआत की थी। हालांकि, Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के लगभग प्रत्येक हिस्से में मौजूद है। 

BSNL ने अपने 4G नेटवर्क के लिए लगभग एक लाख टावर्स लगाए हैं। कंपनी की इसके बाद 5G सर्विसेज लॉन्च करने की योजना है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने कुछ नई सर्विसेज की शुरुआत की है। हाल ही में BSNL ने राजधानी दिल्ली में 4G सर्विस को लॉन्च किया था। BSNL के SIM कार्ड्स के जरिए दिल्ली में यूजर्स हाई-स्पीड डेटा और वॉयस सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने एक पार्टनर के साथ नेटवर्क शेयरिंग एग्रीमेंट के जरिए इस सर्विस की पेशकश की है। इसके साथ ही कंपनी ने जाली लिंक्स वाले SMS मैसेज से यूजर्स को सुरक्षित करने के लिए देश भर में एंटी-स्मिशिंग और एंटी-स्पैम प्रोटेक्शन भी शुरू किया है। 

इससे पहले टेलीकॉम डिपार्टमेंट ( DoT) ने बताया था कि BSNL के लिए लगभग 47,000 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर करने की योजना है। टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कंपनी से अगले वर्ष तक अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने के साथ ही मोबाइल सर्विस से जुड़े बिजनेस में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने को कहा है। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को जुलाई में 1.01 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। इसकी सहयोगी टेलीकॉम कंपनी MTNL के सब्सक्राइबर्स भी घटे हैं। टेलीकॉम मार्केट के मोबाइल सेगमेंट में इन दोनों सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी घटकर आठ प्रतिशत से कम की है। 

कंपनी के 5G नेटवर्क को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। BSNL की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। हाल ने कंपनी ने SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी की सर्विस शुरू की थी। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के जरिए कस्टमर्स उनके घर पर SIM कार्ड मिल जाएगा। इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड SIM के विकल्प होंगे। हालांकि, SIM की डिलीवरी से पहले कस्टमर्स को सेल्फ KYC (नो युअर कस्टमर) वेरिफिकेशन करने की जरूरत होगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.