बीएसएनएल की रिलायंस जियो को चुनौती, 333 रुपये में 270 जीबी डेटा ऑफर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2017 09:45 IST
बीएसएनएल ने शुक्रवार को 333 रुपये से 395 रुपये की प्राइस रेंज में तीन नए प्लान पेश किए। इन प्लान के तहत अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 3 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। इन नए प्लान को एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन द्वारा रिलायंस जियो को चुनौती देने के इरादे से पेश किये गए प्लान के बाद लॉन्च किया गया है।

बीएसएनएल को नए ट्रिपल एस प्लान की कीमत मोबाइल ग्राहकों के लिए 333 रुपये है। इस प्लान के तहत, ग्राहकों को 90 दिनों तक 3जी स्पीड के साथ 3 जीबी तक डेटा हर रोज के हिसाब से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इसका मतलब है कि ग्राहक 333 रुपये में 270 जीबी हाई-स्पीड 3जी डेटा का मज़ा ले सकेंगे या कह सकते हैं कि 1.23 रुपये में मिलेगा 1 जीबी डेटा। गौर करने वाली बात है कि, रिलायंस जियो, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन से तुलना करें तो बीएसएनएल ग्राहको को इस प्लान में 3जी स्पीड तक ही सीमित रहना होगा। लेकिन, आपके क्षेत्र में बीएसएनएल की 3जी डेटा स्पीड अच्छी रहती है तो यह एक शानदार ऑफर है।

इसके अलावा बीएसएनएल ने 'दिल खोल के बोल' प्लान भी पेश किया, जिसकी कीमत 349 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को अपने घरेलू सर्किल में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के अलावा 3जी स्पीड पर 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। 2 जीबी डेटा के बाद स्पीड घटकर 80 किलोबिट प्रति सेकेंड रह जाएगी। यह प्लान रिलायंस जियो के 'धन धना धन' ऑफर को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है। जियो के ऑफर में ग्राहकों को देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस, मुफ्त नेशनल रोमिंग, 1 जीबी 4जी डेटा हर रोज 84 दिन के लिए 309 रुपये (99 रुपये जियो प्राइम मेंबरशिप) में मिलता है। वहीं 509 रुपये (99 रुपये जियो प्राइम मेंबरशिप) चुकाने पर 2 जीबी 4जी डेटा हर रोज मिलता है।

'नहले पे दहला' नाम के तीसरे प्लान के तहत , बीएसएनएल ग्राहकों को बीएसएनएल नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3000 मिनट औौर दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1800 मिनट ऑफर कर रही है। इसके अलावा 395 रुपये वाले इस पैक में 2 जीबी डेटा 3जी स्पीड पर मिलेगा। इस प्लान की वैधता 71 दिनों की है।
Advertisement

प्रतिद्वंदता को बढ़ाने के इरादे से, बीएसएनएल ने अपने 339 रुपये वाले प्लान के तहत मिलने वाली प्रतिदिन की डेटा लिमिट में भी बदलाव किया है। अब इस प्लान में 2 जीबी डेटा हर रोज की जगह 3 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में बीएसएनएल नेटवर्क पर मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। अगर यूज़र 3 जीबी की डेटा लिमिट पार कर लेता है तो स्पीड 80 केबीपीएस पर आजाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.