BSNL का प्रीपेड पैक, 1 जीबी डेटा की कीमत है 2.51 रुपये

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनियों को चुनौती देने के मकसद से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने नया डेटा सुनामी पैक लॉन्च किया है।

BSNL का प्रीपेड पैक, 1 जीबी डेटा की कीमत है 2.51 रुपये

Jio और Airtel को BSNL की चुनौती

ख़ास बातें
  • BSNL 98 रुपये में यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा देगी
  • BSNL के इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 26 दिनों की है
  • फायदे पर गौर करें तो यूज़र को 1 जीबी डेटा मात्र 2.51 रुपये में मिल रहा है
विज्ञापन
रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनियों को चुनौती देने के मकसद से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने नया डेटा सुनामी पैक लॉन्च किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL मात्र 98 रुपये में यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा देगी। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 26 दिनों की है। यह ऑफर कंपनी के नए STV-98 डेटा पैक के तौर पर आया है और देशभर के बीसीएनएल सर्कल में उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इस हफ्ते ही 118 रुपये का रीचार्ज पैक पेश किया था जो अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1 जीबी डेटा के साथ आता है। इसकी वैधता  28 दिनों की है।

98 रुपये वाले बीसीएनएल के इस प्रीपेड पैक के फायदे पर गौर करें तो यूज़र को 1 जीबी डेटा मात्र 2.51 रुपये में मिल रहा है। इस तरह से यह Jio के 149 रुपये वाले प्रीपेड से भी सस्ता है जिसमें यूज़र को 28 दिनों के लिए हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस पैक में 1 जीबी डेटा की कीमत 3.5 रुपये है। एयरटेल का भी 149 रुपये का प्रीपेड पैक है। इसमें डेटा की कीमत 5.3 रुपये प्रति जीबी है। हालांकि, जियो और एयरटेल अपने-अपने प्रीपेड पैक के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा देते हैं। और हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलते हैं। ये सारे फायदे BSNL के 98 रुपये वाले पैक में नहीं मिलेंगे।

बीएसएनएल बोर्ड के डायरेक्टर आरके मित्तल ने कहा, "BSNL की कोशिश ग्राहकों की ज़रूरत के हिसाब से सस्ते में बेहतरीन सेवा मुहैया कराने की है। यह डेटा यूज़र के लिए स्पेशल टैरिफ वाउचर है जिसमें हर जीबी डेटा की कीमत 2.51 रुपये होगी।"

इस हफ्ते ही Jio से टक्कर लेते हुए BSNL ने 118 रुपये वाला रीचार्ज पैक उतारा था, जो असीमित वॉयस कॉल और डेटा का लाभ 28 दिन की वैधता के साथ देगा। नया पैक यूज़र को 1 जीबी डेटा, असीमित वॉयस कॉल का लाभ लेकर आया है। यह प्लान Jio के 98 रुपये वाले रीचार्ज पैक से मुकाबला करता है। 118 रुपये वाले पैक की बात करें तो यह चेन्नई, तमिलनाडु, कोलकाता के अलावा कई अन्य सर्कल में लागू किया गया है। यह पैक रोमिंग नेटवर्क समेत वॉयस कॉल की सुविधा देगा। यह सेवा मुंबई और दिल्ली में नहीं मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Rs 98 BSNL Pack, Jio, Airtel
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »