BSNL की इस सर्विस की कीमत हुई 50 प्रतिशत कम

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने बीएसएनएल सिम कार्ड बदलने या फिर रिप्लेसमेंट करने पर लगने वाले शुल्क को कम कर दिया है।

BSNL की इस सर्विस की कीमत हुई 50 प्रतिशत कम

BSNL की इस सर्विस की कीमत हुई 50 प्रतिशत कम

ख़ास बातें
  • नई कीमत सभी सर्किल में होगी लागू
  • 31 अक्टूबर तक ही उठा पाएंगे कम कीमत का फायदा
  • BSNL ने साल के शुरुआत में बढ़ाई थी कीमत
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने बीएसएनएल सिम कार्ड बदलने या फिर रिप्लेसमेंट करने पर लगने वाले शुल्क को कम कर दिया है। बीएसएनएल ने कीमत में 50 प्रतिशत की कटौती की है और अब यूज़र को सर्विस के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। इस साल के शुरुआत में बीएसएनएल ने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही यूज़र्स के लिए सिम रिप्लेसमेंट चार्ज को बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीएसएनएल सिम रिप्लेसमेंट चार्ज की कीमत में कटौती केवल प्रमोशनल ऑफर का हिस्सा है और यह 31 अक्टूबर तक ही वैध रहेगी। बीएसएनएल पहले सिम रिप्लेसमेंट सर्विस के लिए 10 रुपये चार्ज किया करती थी लेकिन इस साल के शुरुआत में इसे बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया था लेकिन अब कंपनी ने कीमत में 50 प्रतिशत की कटौती कर दी है।

टेलीकॉम टॉक ने सबसे पहले कीमत में बदलाव को रिपोर्ट किया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कम कीमत में सिम रिप्लेसमेंट सर्विस सभी सर्किल में उपलब्ध है। कंपनी की वेबसाइट पर अभी सभी सर्किल के लिए नई कीमतें दिखाई नहीं दे रही हैं।

बीएसएनएल ने हाल ही में अपने 151 रुपये वाले BSNL Abhinandan Plan में कुछ बदलाव किया था। 151 रुपये वाला यह प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा के साथ आता है। प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए अब 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह से सब्सक्राइबर्स कुल 36 जीबी डेटा पाएंगे। इसके अलावा प्रतिदिन 100 मुफ्त एसएमएस भी दिए जाएंगे। अगर कोई सब्सक्राइबर दैनिक कोटा का 1.5 जीबी डेटा इस्तेमाल कर लेता है तो इसके बाद 40 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL Prepaid Plans, BSNL SIM Replacement Cost

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »