Airtel, Jio और Vodafone की राह पर BSNL, पेश की कमाई वाली स्कीम

Vodafone, Airtel और Reliance Jio के नक्शे कदम पर चलते हुए अब BSNL भी अपने ग्राहकों को दूसरों का रीचार्ज करने पर 4 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2020 11:19 IST
ख़ास बातें
  • दूसरों के रीचार्ज करने पर BSNL भी दे रही कैशबैक
  • लॉकडाउन के दौरान दूसरों की मदद के लिए लाई गई यह स्कीम
  • यह ऑफर केवल 31 मई तक वैध है

रजिस्टर BSNL सब्सक्राइबर ही कर सकते हैं दूसरों का रीचार्ज

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने Vodafone, Airtel और Reliance Jio के नक्शे कदम पर चलते हुए अपने ग्राहकों के लिए 4 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। दरअसल, यह ऑफर लॉकडाउन में जरूरत मंदों का बीएसएनएल अकाउंट रीचार्ज करने वाले ग्राहकों के लिए है। आपको बता दें, इससे पहले भी अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने लॉकडाउन के दौरान दो स्कीम पेश की थी- एक "अपनों की मदद से रीचार्ज" और दूसरी "घर बैठे रीचार्ज"। हालांकि, इन दोनों ही स्कीम में दूसरों का रीचार्ज करने वाले ग्राहकों को कंपनी द्वारा कोई कैशबैक व रिवॉर्ड ऑफर नहीं किया जा रहा था। वोडाफोन, एयरटेल और रिलायंस जियो ने उन लोगों के लिए कैशबैक ऑफर लॉन्च किया था, जो कि अपने अकाउंट से दूसरों का रीचार्ज करते हैं। वहीं, अब बीएसएनएल ने भी इस नीति को अपना लिया है।

BSNL ने अपने एंड्रॉयड ऐप का नया 2.0.46 अपडेट वर्ज़न लॉन्च किया है, और इस अपडेट के चेंजलॉग में यह पुष्टि हुई है कि अब कंपनी दूसरे यूज़र्स का रीचार्ज करने वाले यूज़र के लिए 4 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह जानकारी भी मिली है कि इस ऑफर की वैधता 31 मई तक की है यानी आप 31 मई तक दूसरे बीएससएनएल ग्राहकों का अकाउंट रीचार्ज कर 4 प्रतिशत छूट पाएंगे। इस ऑफर का उद्देश्य COVID-19 महामारी लॉकडाउन के दौरान उन यूज़र्स की मदद करना है, जो ऑनलाइन माध्यम से अपना बीएसएनएल रीचार्ज नहीं कर सकते। डिस्काउंट ऑफर के चलते ज्यादा से ज्यादा लोग दूसरों की मदद के लिए सामने आएंगे। कंपनी के इस कदम की जानकारी सबसे पहले Telecom Talk द्वारा साझा की गई।
Advertisement

पुरानी 'अपनों की मदद से रीचार्ज' स्कीम में कंपनी अपने सब्सक्राइबर्स से अनुरोध करती है, कि वह अपने किसी दोस्त व परिवारवालों के बीएसएनएल अकाउंट को रीचार्ज करने में मदद करें। वहीं "घर बैठे रीचार्ज" के लिए कंपनी ने एक टोल फ्री नंबर ज़ारी किया था। 5670099 नंबर पर कॉल करके सब्सक्राइबर रीचार्ज के लिए अनुरोध कर सकते हैं। इसके बाद बीएसएनएल के एग्जिक्यूटिव आपके घर पर आकर आपका अकाउंट रीचार्ज करने में मदद करते।

जैसे कि हमने पहले बताया एयरटेल की कैशबैक स्कीम का नाम था 'अर्न फ्रॉम होम'। इस स्कीम में सब्सक्राइबर को खुद को सुपरहीरो के रूप में रजिस्टर करना होगा और फिर वह दूसरों के प्रीपेड रीचार्ज करके कैशबैक कमा सकते हैं। एयरटेल के इस ऑफर में सब्सक्राइबर को 4 प्रतिशत कैशबैक मिलता है। वहीं, वोडाफोन की इस स्कीम में सब्सक्राइबर को 6 प्रतिशत कैशबैक ऑफर किया जाता है। इसके लिए उन्हें MyVodafone या फिर MyIdea ऐप का इस्तेमाल करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.