BSNL का 999 रुपये प्रीपेड प्लान अब हुआ और भी फायदेमंद

BSNL के 999 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 250 मिनट मुफ्त वॉइस कॉल मिनट मिलते हैं। इसके अलावा 60 दिनों के लिए मुफ्त रिंगबैक टोन का फायदा भी मिलता है। बीएसएनएल ने अब इस प्रीपेड प्लान की वैधता को लिमिटेड समय के लिए 30 दिन बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 फरवरी 2020 17:04 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 999 रुपये प्रीपेड प्लान में पहले 240 दिनों की वैधता मिलती थी
  • अब लिमिटेड समय के लिए इसकी वैधता को बढ़ा कर 270 दिन कर दिया गया है
  • यह प्रोमोशनल ऑफर केवल चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में उपलब्ध है

BSNL के 999 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में डेटा का फायदा नहीं मिलता है

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने 999 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता को बढ़ा दिया है। पहले यह प्लान 240 दिनों की वैधता के साथ आता था और अब इस प्लान की वैधत को बढ़ा कर 270 दिन कर दिया गया है। यह एक प्रोमोशनल ऑफर है, इसलिए इसे सीमित अवधि के लिए पेश किया गया है। प्लान केवल चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में लागू है। बीएसएनएल ने हाल ही में 1,188 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैधता में भी बदलाव किया था। फर्क केवल यह है कि 1,188 रुपये प्लान की वैधता को कम किया गया था।

बीएसएनएल चेन्नई साइट पर पोस्ट किए गए एक नोटिस के अनुसार, 999 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता को प्रोमोशनल ऑफर के तहत 30 दिन बढ़ा दिया गया है। यह ऑफर 15 फरवरी से 31 मार्च मान्य होगा और इसका फायदा केवल चेन्नई और तमिलनाडु के BSNL ग्राहक उठा सकते हैं। नोटिस में कहा गया है कि प्रोमोशनल ऑफर की समय सीमा के दौरान किए गए 999 रुपये के रीचार्ज पर ग्राहकों को 30 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलेगी। इसके अलावा यह भी साफ किया गया है कि इस ऑफर का फायदा किसी भी मोड द्वारा रीचार्ज करने पर मिलेगा।

(पढ़े: BSNL ने इस प्लान की वैधता 65 दिन घटाई)

बीएसएनएल के इस 999 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 250 मिनट मुफ्त वॉइस कॉल मिनट मिलते हैं। इसके अलावा 60 दिनों के लिए मुफ्त रिंगबैक टोन का फायदा भी मिलता है। हालांकि इस प्लान में मुफ्त डेटा का फायदा नहीं मिलता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि यह प्रोमोशनल ऑफर चेन्नई और तमिलनाडु के ग्राहकों को दिया जा रहा है। अन्य सर्कल में इस प्लान में किसी प्रकार का अतिरिक्त फायदा नहीं मिलेगा।
Advertisement

इससे अलग बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड ने हाल ही में अपने 1,188 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता को घटा दिया था। इस प्रीपेड पैक में पहले 365 दिनों की वैधता मिलती थी, जिसे अब 65 दिन कम कर 300 दिन कर दिया है। मारुथम के नाम से आने वाले इस रीचार्ज पैक की कीमत 1,188 रुपये है और इस पैक को पहले 21 जनवरी तक पेश किया गया था। बाद में इस पैक की उपलब्धता को बढ़ा कर 31 मार्च कर दिया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL 999 Plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.