• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Rs 800 से कम वाले इस BSNL प्लान में 300 दिनों तक रीचार्ज करने की टेंशन खत्म! मिलेगा भरपूर डेटा

Rs 800 से कम वाले इस BSNL प्लान में 300 दिनों तक रीचार्ज करने की टेंशन खत्म! मिलेगा भरपूर डेटा

यहां हम आपको एक ऐसे ही पुराने लेकिन वैल्यू फॉर मनी प्लान की जानकारी दे रहे हैं, जो आपको 300 दिनों की लॉन्ग वैलिडिटी के साथ कई अन्य अहम बेनिफिट्स मुहैया कराता है।

Rs 800 से कम वाले इस BSNL प्लान में 300 दिनों तक रीचार्ज करने की टेंशन खत्म! मिलेगा भरपूर डेटा

Photo Credit: BSNL

BSNL के पास एक 797 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान है, जो रोजाना फ्री डेटा, फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स देता है।

ख़ास बातें
  • BSNL के पास एक 797 रुपये वाला लॉन्ग वैलिडिटी प्रीपेड रीचार्ज प्लान है
  • रोजाना फ्री डेटा, फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स देता है
  • हालांकि, इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स केवल शुरुआती 60 दिनों के लिए होते हैं
विज्ञापन
Reliance Jio, Airtel और Vi के हालिया महीनों में एक के बाद एक टैरिफ हाइक किए जाने के बाद से नाराज यूजर्स BSNL का रुख कर रहे हैं। प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स द्वारा उनके प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद यूजर्स लंबे समय तक सोशल मीडिया आलोचनाओं से भरा रहा। हालांकि, दूसरी ओर BSNL ने प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर देने के लिए कमर कस ली है। वर्तमान में राज्य सरकार के स्वामित्व वाले ऑपरेटर के पोर्टफोलियो में कई ऐसे सस्ते प्लान हैं, जो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS और भरपूर डेटा बेनिफिट्स तो देते ही हैं, लेकिन साथ ही कम कीमत में लंबी वैलिडिटी का फायदा भी देते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही पुराने लेकिन वैल्यू फॉर मनी प्लान की जानकारी दे रहे हैं, जो आपको 300 दिनों की लॉन्ग वैलिडिटी के साथ कई अन्य अहम बेनिफिट्स मुहैया कराता है।
 

BSNL 300 days validity plan

BSNL के पास एक 797 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान है, जो रोजाना फ्री डेटा, फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स देता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 300 दिन की वैलिडिटी है, जिसका मतलब है कि आपको 300 दिनों तक बार-बार सैंकडों के रीचार्ज कराने की जरूरत नहीं है। हालांकि यहां आपको एक खास बात का ध्यान रखना है। BSNL के इस 797 रुपये के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स केवल 60 दिनों के लिए मान्य होते हैं।

इसका मतलब है कि आपको इसमें मिलने वाला 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली फ्री 100 SMS का बेनिफिट केवल रीचार्ज के बाद शुरुआती 60 दिनों के लिए मिलेंगे। हालांकि जैसा कि हमने बताया, 60 दिन खत्म होने के बाद भी आपकी वैलिडिटी 300 दिनों तक मान्य रहेगी। 60 दिनों के बाद किए जाने वाली कॉल्स और SMS के लिए एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। हालांकि, यूजर्स 300 दिनों तक इंटनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन 60 दिन के खत्म होने के बाद स्पीड 40 kbps तक कम हो जाती है।

यदि आप इस प्लान से खुश नहीं हैं और कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की तलाश में हैं, तो BSNL एक 1,198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी देता है। इसमें हर महीने 3GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। प्लान में हर महीने 300 मिनट मिलते हैं और हर महीने 30 फ्री SMS भी दिए जाते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »