• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 90 दिन तक रोज़ मिलेगा 1.5GB डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट, कीमत 500 रुपये से भी कम

90 दिन तक रोज़ मिलेगा 1.5GB डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट, कीमत 500 रुपये से भी कम

आज हम आपको भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के एक ऐसे ही पैक की जानकारी देने जा रहे हैं, जितनी कीमत में दूसरी कंपनियां जहां 84 दिन तक की भी वैधता नहीं देती हैं उतनी कीमत में बीएसएनएल आपको पूरे 90 दिन तक की वैधता प्रदान कर रही है।

90 दिन तक रोज़ मिलेगा 1.5GB डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट, कीमत 500 रुपये से भी कम
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान की वैधता 90 दिन की है
  • बीएसएनएल के इस पैक में मिलता है डेली अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट
  • BSNL के इस पैक की कीमत महज 485 रुपये है
विज्ञापन
कम खर्च में लम्बी अवधि वाले प्लान के लिए BSNL के प्रीपेड रीचार्ज प्लान के आगे दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio व Vi के प्लान्स फीके पड़ जाते हैं। आज हम आपको भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के एक ऐसे ही पैक की जानकारी देने जा रहे हैं, जितनी कीमत में दूसरी कंपनियां जहां 84 दिन तक की भी वैधता नहीं देती हैं उतनी कीमत में बीएसएनएल आपको पूरे 90 दिन तक की वैधता प्रदान कर रही है। दरअसल, बीएसएनएल के इस पैक की कीमत 500 रुपये से भी कम की है, जिसमें आपको 90 दिन की वैधता के साथा डेली डाटा, कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं।

BSNL के इस पैक की कीमत महज 485 रुपये है। बीएसएनएल के 485 रुपये के प्लान में आपको पूरे 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। बात यदि प्लान के तहत मिलने वाले प्लान्स की करें, तो इसमें आपको रोज़ाना 1.5GB डाटा मिलता है। डेली 1.5जीबी डाटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इस प्लान के तहत आपके अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता बल्कि इंटरनेट स्पीड को घटाकर 40 Kbps कर दिया जाता है। डाटा के अलावा, इस पैक के तहत आज 90 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी उठा सकते हैं।

साथ ही इस पैक के तहत आप रोज़ाना 90 दिन तक 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा भी उठा सकते हैं। बीएसएनएल के विपरित दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की बात करें, तो Airtel, Jio व Vi के ज्यादा 500 रुपये से कम के प्लान 56 दिन तक की वैधता प्रदान करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL recharge plan, BSNL rs 485 plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  3. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  5. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  6. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  7. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  8. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  9. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  10. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »