• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL के 47 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 14GB डाटा, Jio, Airtel व Vi के प्लान्स को देगा मात!

BSNL के 47 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 14GB डाटा, Jio, Airtel व Vi के प्लान्स को देगा मात!

BSNL के 47 रुपये के रीचार्ज प्लान की तुलना यदि प्रतिद्वंदी कंपनियों Jio, Airtel व Vi के रीचार्ज प्लान से करें, तो इस कीमत में कुछ कंपनियां डाटा वाउचर लाती हैं, तो कुछ कंपनी कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट के साथ 100MB से लेकर 300MB तक डाटा मुहैया कराती हैं।

BSNL के 47 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 14GB डाटा, Jio, Airtel व Vi के प्लान्स को देगा मात!
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की है
  • बीएसएनएल में रोज़ कर सकेंगे 100 SMS मुफ्त
  • बाकि टेलीकॉम कंपनियों इस कीमत में टॉकटाइम व डेटा वाउचर लाती हैं
विज्ञापन
जो ग्राहक केवल डेटा व कॉलिंग के लिए 50 रुपये से कम का रीचार्ज कराते हैं, उनके लिए BSNL का 47 रुपये वाला रीचार्ज प्लान बेस्ट साबित हो सकता है। यह बाकि टेलीकॉम Jio, Airtel व Vi कंपनियों के रीचार्ज प्लान की तुलना में सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान है। भले ही बीएसएनएल के इस रीचार्ज प्लान की कीमत कम हो, लेकिन बेनेफिट्स के मामले में ग्राहकों के लिए बहुत कुछ लेकर आता है। बीएसएनल के 47 रुपये के रीचार्ज प्लान से पहले यदि इसकी प्रतिद्वंदी कंपनियों के रीचार्ज प्लान की बात करें, जो इस कीमत के आसपास आते हैं... तो कुछ कंपनी इस कीमत वाले प्लान्स में केवल डेटा मुहैया कराती  हैं... तो कुछ कंपनी इस कीमत के प्लान में कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट के साथ 100MB से लेकर 300MB तक डाटा प्रदान किया जाता है।

BSNL बाकि टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel व Vi के विपरित अपने 47 रुपये के रीचार्ज प्लान में कई सारे बेनेफिट्स अपने ग्राहकों को प्रदान करती है। इस प्लान में ग्राहक अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं, जिसमें लोकल और एसटीडी शामिल है। इस प्लान में नेशनल रोमिंग का फायदा शामिल है। कॉलिंग के अलावा, आप इस प्लान के तहत रोज़ना 100 SMS मुफ्त भेज सकते हैं। इन सब के अलावा 47 रुपये बीएसएनएल पैक में आपको कुल मिलाकर 14GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा, जो कि इस प्लान की खासियत है। इसके विपरित दूसरी टेलीकॉम कंपनियां इतनी कीमत में डाटा वाउचर के अंतगर्त भी 3GB से ज्यादा डाटा उपलब्ध नहीं कराती हैं।

आपको बता दें, 47 रुपये के BSNL रीचार्ज पैक के अंतर्गत मिलने वाले उपरोक्त सभी बेनेफिट्स की वैधता 28 दिन तक की है। जिसका मतलब है कि आप 28 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग व डाटा बेनेफिट इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके विपरित अन्य टेलीकॉम कंपनियों की बात करें, तो इस कीमत के आस-पास Airtel का एक 49 रुपये का प्लान है, जिसमें 38.52 रुपये का टॉकटाइम, डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ 100MB डेटा मिलता है। एयरटेल 48 रुपये में एक डाटा वाउचर भी लेकर आता है, जिसमें 28 दिन की वैधता के साथ 3GB डाटा दिया जाता है। वहीं, Vi (वोडाफोन आइडिया) 49 रुपये में 300MB डाटा व 38 रुपये का टॉकटाइम देता है। कंपनी का एक 48 रुपये का प्लान है जिसमें 3GB डाटा दिया जाता है। यह प्लान 28 दिन की वैधता के साथ आता है। Jio की बात करें, तो जियो 50 रुपये का टॉप-अप लाता है, जिसमें 39.37 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। जबकि बाकि इस कीमत के आसपास कंपनी एक 51 रुपये का डाटा वाउचर लाती है, जिसमें 6GB डाटा मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL rs 47 plan, BSNL 14GB data plan, BSNL

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »