• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 81 दिनों तक डेली डाटा और फ्री कॉलिंग बेनेफिट से लैस है BSNL का ये प्लान, जानें कीमत

81 दिनों तक डेली डाटा और फ्री कॉलिंग बेनेफिट से लैस है BSNL का ये प्लान, जानें कीमत

BSNL का यह प्लान शानदार वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में लॉन्ग वैलिडिटी के साथ शानदार बेनेफिट्स भी प्राप्त होते हैं। खास बात यह है कि यह कंपनी का किफायती रीचार्ज प्लान है।

81 दिनों तक डेली डाटा और फ्री कॉलिंग बेनेफिट से लैस है BSNL का ये प्लान, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान की वैधता 81 दिन की है
  • बीएसएनएल के प्लान में मिलेगा डेली 1 जीबी डाटा
  • रोज़ाना 250 मिनट फ्री कॉलिंग मिलती है प्लान में
विज्ञापन
BSNL अपने ग्राहकों के लिए कई प्रकार के रीचार्ज प्लान लेकर आता है। किसी में ज्यादा डाटा बेनेफिट्स मिलते हैं, तो कुछ प्लान लम्बी वैधता के साथ आते हैं। आज जिस प्लान की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं, वो बीएसएनएल का शानदार वैलिडिटी के साथ आने वाला प्लान है। इस प्लान में लॉन्ग वैलिडिटी के साथ शानदार बेनेफिट्स भी प्राप्त होते हैं। खास बात यह है कि यह कंपनी का किफायती रीचार्ज प्लान है। इस कीमत में जो वैधता कंपनी इस प्लान के तहत देती है, उतनी कीमत में अन्य प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां आपको 56 दिन तक की भी वैधता प्रदान नहीं करती हैं। हालांकि, बीएसएनएल कंपनी आपको प्लान में पूरे 81 दिन तक की वैधता प्रदान कर रही है। आइए जानते हैं प्लान की खासियतें-

BSNL के इस प्लान की कीमत 459 रुपये है, जिसमें आपको पूरे 81 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। बात यदि प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की करें, तो इसमें डेली डाटा बेनेफिट शामिल है। जी हां, प्लान में आपको रोज़ाना 1GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा, 81 दिन की वैधता के लिहाज से इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 81GB डाटा मुहैया कराया जाएगा। वहीं, डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है।

इसके अलावा, प्लान कॉलिंग बेनेफिट के साथ भी आता है, लेकिन अन्य प्लान की तरह यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान नहीं करता। बल्कि इस प्लान में आपको प्रतिदिन 250 मिनिट्स फ्री वॉयस कॉल के लिए मिलेंगे। कंपनी प्लान में प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस भी प्रदान करती है।

अन्य प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की बात करें, तो Airtel और Vi कंपनी 449 रुपये का रीचार्ज प्लान लेकर आती है, जिसमें डेली डाटा के साथ महज 56 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। वहीं, Jio कंपनी 444 रुपये के रीचार्ज प्लान पर 56 दिन की वैधता प्रदान करती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »