BSNL के इस प्लान में हुआ बड़ा बदलाव

BSNL ने हाल ही में अपने एक प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव किया है। जानें इसके बारे में।

BSNL के इस प्लान में हुआ बड़ा बदलाव

BSNL के इस प्लान में हुआ बड़ा बदलाव

ख़ास बातें
  • BSNL ने हाल ही में Bumper Offer की वैधता को बढ़ाया है
  • 319 रुपये वाले रीचार्ज पैक की वैधता 84 दिन करने का फैसला
  • 99 रुपये वाला रीचार्ज पैक अब 24 दिनों की वैधता के साथ आता है
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पिछले साल 99 रुपये और 319 रुपये वाले दो प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे। यह दोनों प्लान 26 दिनों और 90 दिनों की वैधता के साथ आते थे। लेकिन पिछले महीने बीएसएनएल ने 99 रुपये वाले प्लान की वैधता को घटाकर 24 दिन कर दिया था और अब BSNL ने अपने 319 रुपये वाले प्लान की वैधता को कम कर दिया है। आइए अब आपको इस बारे में जानकारी देते हैं कि BSNL ने 3119 रुपये वाले प्लान की वैधता को घटाकर कितना कर दिया है।

BSNL का 319 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब 90 दिनों की वैधता के बजाय केवल 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा।याद करा दें कि कुछ दिनों पहले बीएसएनएल ने Airtel, Vodafone और Jio से मुकाबले के लिए अपने दो पोस्टपेड प्लान को रिवाइज़ किया था। बीएसएनएल (BSNL) ने यूजर्स को अधिक डेटा मुहैया कराने के उद्देश्य से 525 रुपये और 725 रुपये वाले दो पोस्टपेड प्लान को संशोधित किया था।

सबसे पहले बात BSNL के 319 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (मुंबई और दिल्ली सर्किल को छोड़कर) के साथ आता है। बीएसएनएल यूजर्स को अब इस प्लान के साथ 90 दिनों की वैधता नहीं बल्कि 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। Telecom Talk ने सबसे पहले इस बात की जानकारी दी है।

बीएसएनएल ने पिछले महीने अपने 99 रुपये वाले प्रीपेड पैक में बदलाव किया था। BSNL के इस रीचार्ज पैक की वैधता 24 दिनों की हो गई है। बीएसएनएल प्रीपेड यूज़र अब दिल्ली और मुंबई सर्कल को छोड़कर अनलिमिटेड कॉल का मज़ा 24 दिनों तक उठा सकेंगे। इस पैक में पर्सनलाइज़्ड रिंग बैक टोन का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा। 99 रुपये के रीचार्ज पैक में बदलाव करने के अलावा BSNL ने सिम रिप्लेसमेंट चार्ज को 10 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये करने का फैसला किया है।

BSNL ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किए अपने पॉपुलर 'बंपर ऑफर' की वैधता को एक बार फिर बढ़ा दिया है। BSNL Bumper Offer अब 30 अप्रैल 2019 तक उपलब्ध होगा और अब यूजर्स को प्रतिदिन अतिरिक्त 2.1 की जगह 2.2 जीबी डेटा मिलेगा। BSNL का यह ऑफर 186 रुपये से 2,099 रुपये तक के रीचार्ज प्लान के लिए वैध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, Airtel, Vodafone, Jio

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »