• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • 425 दिन तक रोज़ मिलेगा 3GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन फ्री, जानें BSNL के इस पैक की कीमत और अन्य बेनेफिट्स

425 दिन तक रोज़ मिलेगा 3GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन फ्री, जानें BSNL के इस पैक की कीमत और अन्य बेनेफिट्स

यह तो रही समान्य बेनेफिट्स की बात, इसके अलावा यह प्लान पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) के साथ अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन + EROS Now entertainment के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी प्रदान करता है।

425 दिन तक रोज़ मिलेगा 3GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन फ्री, जानें BSNL के इस पैक की कीमत और अन्य बेनेफिट्स
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान में मिलेगा 1,275GB डाटा
  • बीएसएनएल का यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट प्रदान करता है
  • पहले इस प्लान में मिलती थी 437 दिन की वैधता
विज्ञापन
BSNL कंपनी अक्सर अपने मौजूदा रीचार्ज प्लान्स के बेनेफिट व वैलिडिटी में बदलाव करती रहती है, ताकि उस प्लान की ओर ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आकर्षित हों। आज जिस प्लान की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं, वो यूं तो कंपनी का पुरानी रीचार्ज प्लान है। हालांकि, इस प्लान की वैधता में कंपनी अक्सर ही बदलाव करती रहती है। पहले यह प्लान 600 दिन तक की वैधता के साथ आया करता था, लेकिन बाद में कंपनी ने इस प्लान को 437 दिन तक की वैधता के साथ सीमित कर दिया। हालांकि, अब इस प्लान पर कंपनी केवल 425 दिन तक की ही वैधता देती है। भले ही कंपनी ने वैलिडिटी के हिसाब से इस प्लान में काफी कटौती की हो, लेकिन फिर भी यह प्लान बाकि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के लॉन्ग टर्म प्लान्स को कीमत और वैलिडिटी के लिहाज से कड़ी टक्कर देता है।

BSNL के इस प्लान की कीमत 2,399 रुपये, जिसमें कंपनी अब 425 दिन तक की वैधता प्रदान करती है। बात यदि प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की करें, तो यह काफी आकर्षक हैं। बीएसएनएल के इस रीचार्ज प्लान में आपको रोज़ाना 3GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्रदान किया जाता है। वहीं, डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80 kbps हो जाती है, आपसे किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता। 425 दिन की वैधता और डेली 3 जीबी डाटा के हिसाब से आपको यह प्लान कुल मिलाकर 1,275GB डाटा मुहैया कराएगा।

इसके साथ इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी शामिल है, जिसके तहत आप सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में आपको रोज़ाना 100 एसएमएस भी फ्री भेजने की सुविधा मिलती है। यह तो रही समान्य बेनेफिट्स की बात, इसके अलावा यह प्लान पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) के साथ अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन + EROS Now entertainment के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी प्रदान करता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  5. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  6. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  7. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  8. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »