BSNL ने 56, 57 और 58 रुपये के सस्ते रीचार्ज को किया और सस्ता, जानें नई कीमतें...

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने कम कीमत वाले 56, 57 और 58 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों को कम करके उन्हें और भी किफायती बना दिया है।

BSNL ने 56, 57 और 58 रुपये के सस्ते रीचार्ज को किया और सस्ता, जानें नई कीमतें...
ख़ास बातें
  • BSNL का 56 रुपये का प्लान अब 54 रुपये में मिलेगा
  • BSNL का 57 रुपये का प्लान अब 56 रुपये में मिलेगा
  • BSNL का 58 रुपये का प्लान अब 57 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने कम कीमत वाले 56, 57 और 58 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों को कम करके उन्हें और भी किफायती बना दिया है। बीएसएनएल के 56 रूपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 5,600 सेकेंड्स का टॉक-टाइम 8 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है। वहीं 57 रुपये के प्लान में 10 जीबी डाटा के साथ Zing Entertainment music का एक्सेस 10 दिन की वैधता के साथ प्राप्त होता है। 58 रुपये के रीचार्ज प्लान की बात करें, तो इस प्लान का इस्तेमाल प्रीपेड इंटरनेशनल रोमिंग को 30 दिन तक आगे बढ़ाने के लिए किया जाता है।

KeralaTelecom.info की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL ने केरला में अपने ग्राहकों को इस अपडेट के बारे में जानकारी दे दी है। BSNL साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह बदलाव आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, चेन्नई, दमन और दीव, गुजरात और हरियाणा सर्कल्स में भी लागू किया गया है।

नए बदलाव के बाद बीएसएनएल का 58 रुपये का रीचार्ज प्लान 57 रुपये का हो गया है, जबकि 57 रुपये का प्लान अब 56 रुपये में उपलब्ध है। 56 रुपये  वाले प्लान की बात करें, तो इसके अब 54 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन प्लान के साथ मिलने वाले बेनेफिट्स में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा इन तीनों प्लान की वैधताएं भी पहले जैसे ही हैं।

यूज़र्स अपने फोन से 123 पर एसएमएस भेजकर बदले हुए बीएसएनएल रिचार्ज प्लान प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, बदले हुए प्लान रिचार्ज पोर्टल और अन्य चैनल्स के माध्यम से भी उपलब्ध हैं, आप उन्हें My BSNL app या BSNL site के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।

Kerala Telecom ने जानकारी दी है कि बीएसएनएल के बदले हुए तीन रीचार्ज प्लान के साथ बीएसएनएल ने अपने नेटवर्क पर प्रीपेड इंटरनेशनल रोमिंग को भी इनेबल कर दिया है, जिसे यूज़र्स अपने नजदीकी बीएसएनएल कस्टमर सर्विस सेंटर में 50 रुपये देकर पा सकते हैं। ग्राहक को इसके लिए अपनी आईडी प्रूफ सबमिट करना होगा और प्रीपेड इंटरनेशनल रोमिंग सर्विस को एक्टिवेट कराने के लिए एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा।

एप्लिकेशन सबमिट होने के बाद बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स को अपने अकाउंट में 57 रुपये या फिर मौजूदा 168 रुपये का प्लान एक्टिवेट कराना होगा। 68 रुपये का प्लान आपके बीएसएनएल नेटवर्क पर 90 दिनों तक इंटरनेशनल रोमिंग को एक्टिवेट कराता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  10. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »