BSNL के 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अब मिलेगा ज़्यादा डेटा

रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा और वैधता 54 दिनों की होगी। पहले इस पैक में ग्राहकों को 1.5 जीबी डेटा मिलता था।

BSNL के 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अब मिलेगा ज़्यादा डेटा
ख़ास बातें
  • BSNL ने 47 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया है
  • BSNL ने अपने बंपर ऑफर को एक्सटेंड कर दिया है
  • 198 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान में मिलेगा कुल 108 जीबी डेटा
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने दो प्रीपेड स्पेशल टैरिफ वाउचर में बदलाव किए हैं। अब सब्सक्राइबर्स को पहले से ज़्यादा डेटा मिलेगा। 47 रुपये और 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया गया है। कंपनी की कोशिश है कि Jio, Airtel और अन्य टेलीकॉम के प्रोडक्ट को मजबूती से चुनौती दी जाए। बदलाव के बाद 198 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक में अब हर दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा और वैलिडिटी भी लगभग दोगुनी कर दी गई है। BSNL ने हाल ही में बंपर ऑफर की तारीख बढ़ाने का फैसला किया था।

सबसे पहले बात 198 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा और वैधता 54 दिनों की होगी। पहले इस पैक में ग्राहकों को 1.5 जीबी डेटा मिलता था। इसके अलावा वैधता 28 दिनों की थी। BSNL ने प्लान को अपग्रेड कर दिया है। वैलिडिटी लगभग दोगुनी हो गई है। पहले इस रीचार्ज पैक में कुल 42 जीबी डेटा मिलता था। अब सब्सक्राइबर्स 108 जीबी डेटा पाएंगे।

दूसरी तरफ, BSNL ने 47 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया है। इसमें अब 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल की सुविधा मिलती है। पैक की वैधता 9 दिनों की है। इस प्लान में पहले कोई डेटा नहीं मिलता था। ग्राहक को मुंबई और दिल्ली को छोड़कर बाकी सभी सर्कल में अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल की सुविधा थी। पहले इस प्लान की वैधता 11 दिनों की थी। यानी कंपनी ने डेटा तो दिया है, लेकिन वैलिडिटी दो दिन कम कर दी है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, BSNL ने अपने बंपर ऑफर को एक्सटेंड कर दिया है। अब प्रीपेड सब्सक्राइबर्स 30 जून तक फायदा पा सकेंगे. बंपर ऑफर में चुनिंदा प्रीपेड पैक में यूज़र्स को प्रतिदिन अतिरिक्त 2.21 जीबी डेटा मिलता है। इस ऑफर को पहले 30 अप्रैल तक एक्सटेंड किया गया था। अब ग्राहक इसका फायदा 30 जून तक पाएंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »