• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL ने बंद किए ये प्रीपेड ब्रॉडबैंड प्लान्स, मौजूदा ग्राहक पोस्टपेड में होंगे शिफ्ट!

BSNL ने बंद किए ये प्रीपेड ब्रॉडबैंड प्लान्स, मौजूदा ग्राहक पोस्टपेड में होंगे शिफ्ट!

BSNL ने कथित रूप से अपने सभी प्रीपेड ब्रॉडबैंड सर्विस को टेलीकॉम सर्कल्स में बंद कर दिया है। यह प्रीपेड ब्रॉडबैंड सर्विस केवल DSL (Digital subscriber line) सेगमेंट में उपलब्ध है और सब्सक्राइबर्स को बिना किसी मासिक बिल के अनलिमिटेड हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट मिलता है।

BSNL ने बंद किए ये प्रीपेड ब्रॉडबैंड प्लान्स, मौजूदा ग्राहक पोस्टपेड में होंगे शिफ्ट!
ख़ास बातें
  • ग्राहकों की कमी के कारण BSNL ने बंद किए प्रीपेड ब्रॉडबैंड प्लान्स
  • मौजूदा प्रीपेड ग्राहकों को पोस्टपेड में किया जाएगा ट्रांसफर
  • बीएसएनएल ने पेश की स्पेशल डिस्काउंट स्कीम
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने कथित रूप से अपने सभी प्रीपेड ब्रॉडबैंड सर्विस को टेलीकॉम सर्कल्स में बंद कर दिया है। यह प्रीपेड ब्रॉडबैंड सर्विस केवल DSL (Digital subscriber line) सेगमेंट में उपलब्ध है और सब्सक्राइबर्स को बिना किसी मासिक बिल के अनलिमिटेड हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट मिलता है। कहा जा रहा है कि कम प्रीपेड ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की वजह से बीएसएनएल ने इसे खत्म करने और मौजूदा ग्राहकों को को पोस्टपेड मे शिफ्ट करने का फैसला लिया है। बीएसएनएल प्रीपेड ब्रॉडबैंड सर्विस मोबाइलिबिटी, इंटरनेट चार्ज पर कंट्रोल, डीएसएन ब्रॉडबैंड कनेक्शन की शेयरिंग जैसे बेनेफिट्स के साथ आती है।  

KeralaTelecom की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL आधिकारियों ने सभी टेलीकॉम सर्कल्स को एक्शन लेने और मौजूदा प्रीपेड डीएसएल ब्रॉडबैंड ग्राहकों को पोस्टपेस डीएसएल ब्रॉडबैंड में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। मौजूदा प्रीपेड अकाउंट का बैलेंस नए पोस्टपेड अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। रिपोर्ट का कहना है कि इच्छुक ग्राहक BSNL Bharat Fiber (FTTH) या फिर Bharat Air Fiber (BAF) connection में भी शिफ्ट हो सकते हैं। बता दें, डीएसएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन में डाउनलोड और अपलोड स्पीड में लिमिटेशन होती हैं। हमने इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए PSU के साथ भी संपर्क साधा है।

जैसे कि हमने बताया बीएसएनएल ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि कंपनी का प्रीपेड ब्रॉडबैंड कस्टमर बेस सेगमेंट काफी कम है। प्रीपेड ब्रॉडबैंड पैक की शुरुआती कीमत 200 रुपये से शुरू होने के बावजूद, कम लोग इसकी ओर आकर्षित हुए हैं। इन प्लान्स में यूज़र्स को इंटरनेट-इनेबल टेलीफोन लाइन पर देशभर में अपने ब्रॉडबैंड अकाउंट से जोड़ने की इज़ाजत मिलती है।

प्रीपेड डीएसएल ब्रॉडबैंड कनेक्शन से शिफ्ट होने के लिए बीएसएनएल ने स्पेशल डिस्काउंट स्कीम भी पेश की है। इसमें उन ग्राहकों को 600 रुपये की छूट मिलेगी, जो कि प्रीपेड से पोस्टपेड में शिफ्ट हो रहे हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »