• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया लैंडलाइन ग्राहकों को मुफ्त अनलिमिटेड कॉल का ऑफर

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया लैंडलाइन ग्राहकों को मुफ्त अनलिमिटेड कॉल का ऑफर

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया लैंडलाइन ग्राहकों को मुफ्त अनलिमिटेड कॉल का ऑफर
विज्ञापन
बीएसएनएल के लैंडलाइन टेलीफोन ग्राहक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे।

दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने एक बयान में कहा, ‘‘बीएसएनएल ग्राहक 15 अगस्त को उसके लैंडलाइन नेटवर्क से किसी भी मोबाइल अथवा लैंडलाइन नेटवर्क पर मुफ्त असीमित कॉल कर सकेंगे। उसके बाद वह प्रत्येक रविवार को भी मुफ्त कॉल कर सकेंगे।’’ फिलहाल कंपनी अपने लैंडलाइन ग्राहकों को रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक देश के किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉल की सुविधा की पेशकश कर रही है।

बीएसएनएल की लैंडलाइन फोन में 1.435 करोड़ ग्राहकों के साथ 57 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘रात में मुफ्त काल सुविधा की मौजूदा व्यवस्था के साथ साथ यह सेवा बीएसएनएल के सभी लैंडलाइन ग्राहकों के लिये उपलब्ध होगी। नये ग्राहकों के लिये हम फिक्स्ड लाइन कनेक्शन 49 रुपये के मासिक किराये पर उपलब्ध करा रहे हैं। उसके बाद ग्राहक अपनी रूचि के हिसाब से योजना का विकल्प चुन सकते हैं।’’ बीएसएनएल के एक अधिकारी ने कहा कि मुफ्त कालिंग योजना का मकसद लोगों को लैंडलाइन फोन के उपयोग के लिये प्रोत्साहित करना है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL User, Unlimited Call, Manoj sinha

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »