BSNL 599 रुपये में दे रही है 450 जीबी डेटा और अनिलिमिटेड कॉल

बीएसएनएल चेन्नई ने एक ट्वीट के ज़रिए 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की जानकारी दी। हालांकि, BSNL ने गैजेट्स 360 को बताया है कि यह प्लान सिर्फ चेन्नई सर्कल के लिए नहीं है।

BSNL 599 रुपये में दे रही है 450 जीबी डेटा और अनिलिमिटेड कॉल
ख़ास बातें
  • अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स की सुविधा के साथ आता है
  • हर दिन इस्तेमाल के लिए 5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस
  • देशभर के हर सर्कल में उपलब्ध 599 रुपये वाला BSNL Prepaid Plan
विज्ञापन
Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने 599 रुपये का रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान अपने साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 5 जीबी डेटा लाता है। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है। नए प्लान को “वर्क फ्रॉम होम, WFH” स्पेशल टैरिफ वाउचर के तौर पर पेश किया गया है। इसकी वैधता के दौरान बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स कर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त भेज पाएंगे। BSNL ने अभी कुछ दिन पहले “Work@Home” ब्रॉडबैंड प्लान को आगे भी जारी रखने का फैसला किया था। अब एक प्रीपेड प्लान पेश किया गया है। दूसरी तरफ, कंपनी ने हाल ही में 90 दिनों की वैधता वाले 299 रुपये और 491 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को फिर से पेश किया था।

बीएसएनएल चेन्नई ने एक ट्वीट के ज़रिए 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की जानकारी दी। हालांकि, BSNL ने गैजेट्स 360 को बताया है कि यह प्लान सिर्फ चेन्नई सर्कल के लिए नहीं है। इसे देशभर के हर सर्कल में उपलब्ध कराया गया है, अंडमान-निकोबार और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर।

जहां तक बात फायदे की है, तो 599 रुपये वाला BSNL Prepaid Plan अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स की सुविधा के साथ आता है। लेकिन हर दिन इसकी सीमा 250 मिनट है। मुफ्त वॉयस कॉलिंग की सुविधा दिल्ली और मुंबई में एमटीएनएल नेटवर्क पर भी है। इसके अलावा सब्सक्राइबर्स हर दिन इस्तेमाल के लिए 5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस भी पाएंगे।

ग्राहक चाहें तो “STV COMBO599 लिखकर 123 पर मैसेज भेजकर इस प्लान से रीचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा प्लान बीएसएनएल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

बीते साल BSNL ने 599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 180 दिनों की वैधता के साथ लॉन्च किया था। हालांकि, यह प्लान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल के लिए था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung 2026 Vision AI TV लॉन्च, बड़ी डिस्प्ले के साथ दमदार एआई फीचर्स से लैस
  2. 24 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 3 कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से होगा फायदा
  3. Lava Shark 2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा है बेस्ट?
  4. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  5. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  7. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  8. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  9. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »