• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL ने लॉन्च किए 100 रुपये से कम के दो प्लान, मुफ्त कॉलिंग के साथ मिलेगा 3 जीबी डेटा

BSNL ने लॉन्च किए 100 रुपये से कम के दो प्लान, मुफ्त कॉलिंग के साथ मिलेगा 3 जीबी डेटा

Plan Advance 94 और Plan Advance 95 में BSNL से BSNL और अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए इसमें 100 मिनट मुफ्त दिए गए हैं।

BSNL ने लॉन्च किए 100 रुपये से कम के दो प्लान, मुफ्त कॉलिंग के साथ मिलेगा 3 जीबी डेटा

BSNL के इन दोनों प्लान की वैधता 90 दिनों की है

ख़ास बातें
  • Advance 95 प्लान में प्रति सेकेंड लगेगा चार्ज
  • Plan Advance 94 प्लान में प्रति मिनट लगाया जाएगा चार्ज
  • बीएसएनएल ने हाल ही में लॉन्च किया था 450 जीबी डेटा प्लान
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्लान लॉन्च किए हैं, जो हैं Plan Advance 94 और Plan Advance 95। इन दोनों प्लान के अंतर्गत बीएसएनएल ग्राहक को 3 जीबी डेटा व कई अन्य बेनेफिट्स प्राप्त होंगे। राज्य की स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी ने 6 जुलाई सोमवार को इन दो नए प्लान की घोषणा की। ये प्लान तमिलनाडू व चैन्नई सर्कल में उपलब्ध होंगे। बता दें, इससे पहले कंपनी ने अपना 599 रुपये का रीचार्ज प्लान लॉन्च किया था, जिसमें ग्राहकों को 90 दिन की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा और हर दिन 5 जीबी डेटा मुहैया कराया जा रहा था।

BSNL तमिलनाडू ने सोमवार को वेबसाइट पर सर्कुलर ज़ारी कर Plan Advance 94 और Plan Advance 95 प्लान का ऐलान किया। 94 रुपये के रीचार्ज में फोन कॉल के लिए प्रति मिनट चार्ज लिया जाएगा, जबकि 95 रुपये के रीचार्ज पर प्रति सेकेंड चार्ज लिया जाएगा। इन दोनों ही प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो यूज़र्स को इन प्लान के तहत 3 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा BSNL से BSNL और अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए इसमें 100 मिनट मुफ्त दिए गए हैं। फ्री कॉलिंग मिनट समाप्त होने के बाद बीएसएनएल 95 रुपये प्लान में यूजर्स से लोकल कॉल पर प्रति मिनट 1 रुपये चार्ज किया जाएगा, जबकि एसटीडी कॉल पर 1.3 रुपये प्रति मिनट चार्ज किया जाएगा। इसी तरह 95 रुपये के प्लान में प्रति सेकेंड चार्ज किया जाएगा, फ्री मिनट्स खत्म होने के बाद लोकल कॉल पर प्रति सेकेंड 0.02 पैसे चार्ज किये जाएंगे, जबकि एसटीडी कॉल पर 0.024 पैसे प्रति सेकेंड चार्ज किया जाएगा।

इन प्लान की वैधता 90 दिनों की है। इसके साथ ही प्लान में पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) को भी शामिल किया गया है, हालांकि 90 दिनों की वैधता वाले उस प्लान में PRBT की सुविधा आपको रीचार्ज के केवल 60 दिन तक ही मिलेगी।

आपको बता दें, PV95/94 प्लान नए यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
 

450 जीबी डेटा प्लान-

गौरतलब है कि बीएसएनएल ने हाल ही में नए “वर्क फ्रॉम होम, WFH” स्पेशल टैरिफ वाउचर के तौर पर नया 599 रुपये का रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में आपको प्रतिदिन 5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा प्राप्त होती है। हालांकि, इस प्लान की वैधता भी 90 दिन की ही है। इसकी वैधता के दौरान बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त भेज पाएंगे। BSNL ने अभी कुछ दिन पहले “Work@Home” ब्रॉडबैंड प्लान को आगे भी जारी रखने का फैसला किया था। दूसरी तरफ, कंपनी ने हाल ही में 90 दिनों की वैधता वाले 299 रुपये और 491 रुपये वाले प्रीपेड प्लान भी फिर से पेश किए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »