• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • सभी ग्राहकों को 100 मिनट Free कॉलिंग और 2 महीने की Extra वैलिडिटी दे रही है BSNL, जानें पूरी डिटेल...

सभी ग्राहकों को 100 मिनट Free कॉलिंग और 2 महीने की Extra वैलिडिटी दे रही है BSNL, जानें पूरी डिटेल...

यह फायदा उन BSNL ग्राहकों को मिलेगा जिनके प्रीपेड प्लान की वैधता 1 अप्रैल या उससे बाद से खत्म हो गई है। कंपनी का कहना है कि यह फ्री बेनेफिट्स कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर और Tauktae तूफान के बाद से ही कठिनाइयों का सामना कर रहे यूज़र्स के लिए फायदेमंद होगा।

सभी ग्राहकों को 100 मिनट Free कॉलिंग और 2 महीने की Extra वैलिडिटी दे रही है BSNL, जानें पूरी डिटेल...
ख़ास बातें
  • BSNL ने ग्राहकों से ऑनलाइन रीचार्ज कराने का आग्रह किया
  • बीएसएनएल का 398 रुपये का STV प्लान अब 8 जुलाई तक है उपलब्ध
  • Airtel और Vi ने भी हाल ही में पेश किए हैं राहत ऑफर
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने सभी प्रीपेड ग्राहकों के लिए 2 महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी प्रदान की है। यही नहीं... कंपनी ग्राहकों को 100 मिनट फ्री कॉलिंग की भी सुविधा दे रहा है। बता दें, इन दिनों एक के बाद एक टेलीकॉम कंपनियां कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अपने अंदाज में मदद का हाथ आगे बढ़ा रही हैं। जहां बाकि Jio, Airtel और Vi टेलीकॉम कंपनियों ने राहत प्लान अपने लो-इनकम ग्राहकों के लिए पेश किए हैं, वहीं बीएसएनएल इकलौती कंपनी है जो खास ऑफर अपने सभी प्रीपेड ग्राहकों के लिए लेकर आई है। हालांकि, यह फायदा केवल उन्हीं बीएसएनएल ग्राहकों को मिलेगा जिनके प्रीपेड प्लान की वैधता 1 अप्रैल या उससे बाद में खत्म हुई है। कंपनी का कहना है कि यह फ्री बेनेफिट्स उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद साबित होंगे, जो कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर और Tauktae तूफान के बाद से ही कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

BSNL ने कंफर्म किया कि प्रभावित प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के प्लान की वैधता को 31 मई तक बढ़ाया जा रहा है। यह एक्सटेंशन फ्री-ऑफ-कॉस्ट है, ताकि सब्सक्राइबर्स इस कठिन समय में भी इनकमिंग कॉल प्राप्त करना जारी रख सकें। जैसे कि हमने बताया वैलिडिटी में हुआ एक्सटेंशन और 100 मिनट फ्री कॉलिंग बेनेफिट्स उन प्रीपेड ग्राहकों को दिया जाएगा, जिनके प्लान की वैधता 1 अप्रैल या उससे बाद खत्म हो गई थी।

बीएसएनएल के मैनेजिंग डायरेक्टर Pravin Kumar Purwar ने भी ग्राहकों से आग्रह किया है कि वह अपने मोबाइल नंबर को रीचार्ज कराने के लिए रिटेल स्टोर्स पर निर्भर न रहकर केवल ऑनलाइन विकल्प का ही सहारा लें।

बीएसएनएल ने पिछले महीने अपने ग्राहकों के लिए 398 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) के एक्सटेंशन का ऐलान किया था। हालांकि, यह प्रमोशमल ऑफर 9 अप्रैल को खत्म होना था, लेकिन अब इसे 8 जुलाई तक उपलब्ध करा दिया गया है। इस प्लान में 30 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल व डेली 100 फ्री एसएमएस शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Bharat Sanchar Nigam Limited, BSNL prepaid plans
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »