BSNL का नया ब्रॉडबैंड प्लान, 491 रुपये में 20Mbps की स्पीड से हर दिन मिलेगा 20 जीबी डेटा

491 रुपये के इस ब्रॉडबैंड प्लान में यूज़र को पूरे महीने इस्तेमाल के लिए हर दिन 20 जीबी डेटा मिलेगा। BSNL के Plan 491 में 20 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जुलाई 2018 16:09 IST
ख़ास बातें
  • 491 रुपये का है यह मासिक ब्रॉडबैंड प्लान
  • देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की भी है सुविधा
  • रिलायंस जियो से मिलने वाली चुनौतियों के जवाब में BSNL का नया प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने बुधवार को ग्राहकों के लिए नया ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया। इसके बारे में सबसे किफायती ब्रॉडबैंड प्लान होने का दावा किया गया है। 491 रुपये के इस ब्रॉडबैंड प्लान में यूज़र को पूरे महीने इस्तेमाल के लिए हर दिन 20 जीबी डेटा मिलेगा। BSNL के Plan 491 में 20 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगी। इसके अलावा कंपनी की ओर से देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की भी सुविधा दी जा रही है।

BSNL ने अपने इस ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी। इस ट्वीट में बीएसएनएल बोर्ड मेंबर एनके मेहता ने लिखा था कि यह प्लान व्यक्तिगत, छोटे और मध्यमवर्गीय बिजनेस वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी के इस प्लान को ब्रॉडबैंड और मोबाइल मार्केट में बढ़ती चुनौतियों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने Jio Fiber ब्रॉडबैंड सेवा को लॉन्च कर दिया है। अब बीएसएनएल के साथ Airtel जैसी कंपनियों के लिए चुनौती और बढ़ने वाली है।

इससे पहले, BSNL ने हाल ही में 99 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को अपग्रेड किया था। प्लान के अंतर्गत 20 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड दी जाती है। कंपनी नए लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर खरीदने वाले ग्राहकों को दो महीनों तक फ्री ब्रॉडबैंड कनेक्शन दे रही है। दो महीनों तक फ्री ऑफर में बीएसएनएल BBG Combo ULD 45GB प्लान दे रही है जिसकी कीमत 99 रुपये है।
Advertisement

इससे पहले जून 2018 में कंपनी ने 777 और 1277 रुपये के दो ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए थे। बता दें कि 777 रुपये वाले प्लान में 50 एमबीपीएस की स्पीड से 500 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, 1277 रुपये वाले प्लान में 750 जीबी डेटा दिया जाता है। महंगे वाले प्लान में इंटरनेट स्पीड 100 एमबीपीएस तक की होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  3. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  4. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.