• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL का न्यू ईयर धमाका! 425 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला धांसू प्लान

BSNL का न्यू ईयर धमाका! 425 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला धांसू प्लान

प्लान में डेली बेसिस पर 2GB डेटा उपलब्ध होगा।

BSNL का न्यू ईयर धमाका! 425 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला धांसू प्लान

BSNL कंपनी 425 दिनों की वैधता अपने प्रीपेड प्लान के साथ दे रही है।

ख़ास बातें
  • BSNL अपने ग्राहकों के लिए Rs 2399 का प्लान पेश करती है।
  • इसमें यूजर को 425 दिनों की वैधता दी जा रही है।
  • प्लान में डेली बेसिस पर 2GB डेटा उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने अपने ग्राहकों की नए साल पर बल्ले-बल्ले कर दी है। कंपनी ने अपने प्लान्स की वैधता 425 दिनों तक बढ़ा दी है। भारत में कोई भी अन्य टेलीकॉम कंपनी इस तरह के प्लान नहीं पेश कर रही है जिसमें 425 दिनों की लम्बी वैधता मिलती हो। Jio, Airtel, Vi जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के बहुत कम प्लान ऐसे हैं जिनमें 1 साल या 365 दिनों की वैधता मिलती हो। वहीं, BSNL इससे कहीं ज्यादा लम्बी वैधता के साथ प्लान पेश कर रही है। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए धांसू प्लान पेश किए हैं। यह इकलौती टेलीकॉम कंपनी है जो 425 दिनों की वैधता अपने प्रीपेड प्लान्स के साथ दे रही है। भारत संचार निगम लिमिटिड यूजर्स के लिए लॉन्ग टर्म में ऐसा प्लान पेश करती है जो 425 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। प्लान 2399 रुपये में आता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 

BSNL Rs 2399 Plan
BSNL अपने ग्राहकों के लिए Rs 2399 का प्लान पेश करती है। इसमें यूजर को 425 दिनों की वैधता दी जा रही है। प्लान में डेली बेसिस पर 2GB डेटा उपलब्ध होगा। यानी वैधता तक कंपनी कुल 850GB डेटा ऑफर कर रही है। डेली डेटा लिमिट पूरी हो जाने पर भी इंटरनेट चलता रहेगा लेकिन स्पीड 40kbps हो जाएगी। इसके अलावा प्लान के कई और बेनिफिट्स भी हैं। 

यह प्लान अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा देता है। यानी 425 दिनों तक धड़ल्ले से आप वॉयस कॉलिंग कर सकेंगे। साथ ही रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। नोट करने बात यह है कि आप इस ऑफर का लाभ लिमिटिड समय तक ले सकते हैं। कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर कहा है कि ऑफर केवल 16 जनवरी 2025 तक ही वैलिड है। इसलिए अगर आप इस प्लान का बेनिफिट लेना चाहते हैं तो 16 जनवरी तक रीचार्ज करवा लें। प्लान के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »