BSNL की जल्द 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना है। देश में कंपनी के 4G नेटवर्क का तेजी से एक्सपैंशन हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों से वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही इस कंपनी ने हाल ही में कुछ नई सर्विसेज भी शुरू की हैं
इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने लगभग एक लाख 4G साइट्स को इंस्टॉल किया है
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर ( CMD) की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग की जा सकती है। हालांकि, कंपनी की एंप्लॉयीज यूनियन ने इसका विरोध किया है। पिछले कुछ वर्षों से घाटे का सामना कर रही BSNL को प्राइवेट सेक्टर की टेलीकॉम कंपनियों से कड़ी टककर मिल रही है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि Nokia के सीनियर एग्जिक्यूटिव, Tarun Chhabra को BSNL का नया CMD बनाया जा सकता है। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी की एंप्लॉयीज यूनियन ने इसका विरोध करते हुए BSNL के किसी वरिष्ठ अधिकारी को इस पोस्ट पर नियुक्त करने की मांग की है। BSNL एंपलॉयीज यूनियन के जनरल सेक्रेटरी, Animesh Mitra ने कहा, "BSNL में कई प्रतिभाशाली और अनुभवी वरिष्ठ अधिकारी हैं जो इस पोस्ट के लिए योग्य हो सकते हैं। यह सिर्फ एक कमर्शियल कंपनी नहीं, ब्लकि सरकारी टेलीकम्युनिकेशंस सर्विस प्रोवाइडर है।"
BSNL एंप्लॉयीज यूनियन की दलील है कि प्राइवेट सेक्टर के व्यक्ति के लिए इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी के कामकाज को समझना मुश्किल हो सकता है। BSNL की जल्द 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना है। देश में कंपनी के 4G नेटवर्क का तेजी से एक्सपैंशन हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों से वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही इस कंपनी ने हाल ही में कुछ नई सर्विसेज भी शुरू की हैं। BSNL ने सायबर सिक्योरिटी और डिजिटल कम्युनिकेशन से जुड़े कुछ कैम्पेन भी शुरू करने की तैयारी की है। हालांकि, कंपनी ने 5G के लॉन्च की समयसीमा के बारे में जानकारी नहीं दी है।
इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने लगभग एक लाख 4G साइट्स को इंस्टॉल किया है। यह दो लाख अतिरिक्त 4G साइट्स लगाने के लिए मंत्रिमंडल से अनुमति मांगेगी। हाल ही में कम्युनिकेशंस एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर संसद की समिति को एक लिखित जवाब में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने यह जानकारी दी थी। देश के बड़े हिस्से में 5G नेटवर्क रखने वाली Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में BSNL का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) बहुत कम है। केंद्र सरकार ने BSNL की सर्विस में सुधार के साथ डिजिटल एक्सेस को बढ़ाने की भी योजना बनाई है। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को मॉडर्नाइज करने की योजना भी बनाई जा रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।