डेली 5GB डाटा के साथ रातभर Free नाइट डाटा, BSNL ने पेश किया दिवाली पटाखा ऑफर...

BSNL कंपनी प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटिड फ्री नाइट डाटा प्रदान कर रही है, जिसमें आपको आधी रात 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

डेली 5GB डाटा के साथ रातभर Free नाइट डाटा, BSNL ने पेश किया दिवाली पटाखा ऑफर...
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान में मिलती है 84 दिन की वैलिडिटी
  • बीएसएनएल में अनिमिटेड वॉयस कॉलिंग शामिल है
  • प्लान में मिलता है फ्री नाइट डाटा
विज्ञापन
BSNL कंपनी यूं तो अपने हर रीचार्ज प्लान के साथ सब्सक्राइबर्स को खुश रखती है, लेकिन दिवाली के मौके पर सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए खास दिवाली पटाखा ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी ने अपने यूज़र्स के लिए एक खास प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत और बेनेफिट्स यकिनन प्रतिद्वंदी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के पसीने छुड़वा देंगे। बता दें, इस प्लान के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को जबरदस्त डाटा एक्सेस प्रदान कर रही है, जिसमें डेली डाटा के साथ-साथ उन्हें रातभर Free डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होगा। यही नहीं, इस रीचार्ज प्लान में डाटा के अलावा भी कई सारे बेनेफिट्स मौजूद हैं। आइए जानतें हैं क्या है इस प्लान की कीमत और बेनेफिट्स-

BSNL ने दिवाली के मौके पर अपने यूज़र्स के लिए STV599 रीचार्ज प्लान पेश किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से सार्वजनिक की। यह प्लान पूरे 84 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी ने इस प्लान को बीएसएनएल डाटा रॉकेट बताया है। बेनेफिट्स की बात करें, तो ग्राहकों को 599 रुपये के इस रीचार्ज में डेली 5GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होने वाला है। 84 दिन की वैधता के साथ आपको 420GB डाटा एक्सेस प्रदान किया जाएगा।

लेकिन इस प्लान की खासियत केवल यही तक सीमित नहीं है। कंपनी प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटिड फ्री नाइट डाटा प्रदान कर रही है, जिसमें आपको आधी रात 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा शामिल है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »