• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL का दिवाली धमाका! Rs 251, Rs 299, और Rs 398 के प्लान के साथ पाएं 3GB एक्स्ट्रा डेटा बिल्कुल फ्री!

BSNL का दिवाली धमाका! Rs 251, Rs 299, और Rs 398 के प्लान के साथ पाएं 3GB एक्स्ट्रा डेटा बिल्कुल फ्री!

BSNL Self-care ऐप को Play Store, और App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। 

BSNL का दिवाली धमाका! Rs 251, Rs 299, और Rs 398 के प्लान के साथ पाएं 3GB एक्स्ट्रा डेटा बिल्कुल फ्री!

Photo Credit: BSNL

BSNL ने दिवाली पर खास डेटा ऑफर दिया है।

ख़ास बातें
  • BSNL ने दिवाली पर अपने प्लान्स में कुछ खास बेनिफिट जोड़े हैं।
  • 251 रुपये के प्लान में 3GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है।
  • प्लान में पहले से 70GB डेटा मिलता है।
विज्ञापन
त्यौहार के सीजन में एक तरफ जहां स्मार्टफोन कंपनियां ऑफर में स्मार्टफोन सस्ती कीमत में दे रही हैं, वहीं दूसरी तरफ टेलीकॉम कंपनियां भी पीछे नहीं हैं। BSNL ने दिवाली पर खास डेटा ऑफर दिया है। यानी कि स्मार्टफोन में सबसे जरूरी चीज इंटरनेट डेटा भी ऑफर में आ गया है। कंपनी ने 251 रुपये के रीचार्ज प्लान के साथ एक्स्ट्रा डेटा जोड़ दिया है जिससे अब इस प्लान के बेनिफिट पहले से ज्यादा बढ़ गए हैं। 251 रुपये के प्लान के अलावा 299 रुपये, और 398 रुपये के प्लान में भी बेनिफिट जोड़े गए हैं। आइए डिटेल में आपको बताते हैं। 

BSNL ने दिवाली पर अपने प्लान्स में कुछ खास बेनिफिट जोड़े हैं। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए इन प्लान्स में मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट के बारे में बताया है। पोस्ट के मुताबिक, BSNL Self-care ऐप के माध्यम से रिचार्ज पर इन प्लान्स में ये बेनिफिट लिया जा सकता है। जिसमें कि 251 रुपये के प्लान में 3GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है। प्लान में पहले से 70GB डेटा मिलता है जिसके साथ में अब एक्स्ट्रा डेटा भी जोड़ा गया है। यह पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। 

BSNL Rs 299 प्लान के साथ भी कंपनी ने 3GB एक्स्ट्रा डेटा दिया है। BSNL सेल्फ केयर ऐप के माध्यम से रिचार्ज पर यह बेनिफिट दिया जा रहा है। प्लान में रोजाना 3GB डेटा यूजर को मिलता है। जिसके साथ 100SMS भी रोजाना फ्री भेजने की सुविधा मिलती है। साथ में कंपनी 30 दिनों के लिए लोकल/एसटीडी कॉलिंग भी देती है। 

BSNL Rs 398 प्लान के साथ भी इसी तरह का बेनिफिट कंपनी ने दिवाली ऑफर के तहत यूजर्स को दिया है। Diwali Bonanza ऑफर में इस प्लान के साथ कंपनी ने 3GB एक्स्ट्रा डेटा दिया है। प्लान में यूजर को अनलिमिटिड कॉलिंग, 120GB डेटा दिया जाता है। प्लान की वैधता 30 दिनों की है जिसके दौरान यूजर डेली 100SMS भी भेज सकता है। BSNL Self-care ऐप को Play Store, और App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »