365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉल वाला BSNL का सबसे सस्ता प्लान!

अगर आप SMS भी अक्सर इस्तेमाल करते हैं तो इसके साथ रोजाना 100 SMS भेजना फ्री है। 

365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉल वाला BSNL का सबसे सस्ता प्लान!

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैलिडिटी के सस्ते प्लान पेश करती है।

ख़ास बातें
  • लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के साथ बेस्ट प्लान में शामिल पैक।
  • इसके साथ रोजाना 100 SMS भेजना फ्री।
  • वैधता के दौरान इस प्लान में आपको पूरा 730GB डेटा दिया जाता है।
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैलिडिटी के सस्ते प्लान पेश करती है। ये प्लान लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड बेनिफिट्स भी देते हैं। यानी कि सालभर तक यूजर को एक बेहतरीन प्लान सस्ते में मिल जाता है। आज हम आपको BSNL के 365 दिनों की वैधता वाले एक ऐसे किफायती प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बेनिफिट्स आपको कहीं दूसरी टेलीकॉम कंपनी में नहीं मिलेंगे। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में। 

365 दिनों की वैधता के बीएसएनएल प्लान्स में रोजाना अच्छा खासा डेटा, वॉयस और कई बेनिफिट मिलते हैं। कंपनी का ऐसा ही प्लान 1570 रुपये में आता है जिसमें ग्राहक को पूरे 1 साल की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल के पॉपुलर प्लान में शामिल यह पैक यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है। BSNL प्लान में डेली बेसिस पर 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। अन्य कंपनियां जहां 365 दिन की वैधता वाले प्लान के लिए 2500 से 3000 रुपये तक वसूलती हैं, बीएसएनल का यह प्लान उसकी आधी कीमत में आपको मिल जाता है। 

अच्छी बात ये भी है कि 2GB डेटा डेली लिमिट खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होगा। लेकिन स्पीड यहां पर घटकर 40kbps रह जाती है। वैधता के दौरान इस प्लान में आपको पूरा 730GB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा अगर आप SMS भी अक्सर इस्तेमाल करते हैं तो इसके साथ रोजाना 100 SMS भेजना फ्री है। 

इस प्लान किसी सिमकार्ड को सिर्फ एक्टिव रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के साथ आपको कोई प्लान चाहिए तो बीएसएनएल के इस प्लान से ज्यादा फायदेमंद कोई और प्लान शायद आपको नहीं मिलेगा। इसलिए यह प्लान यूजर्स के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होता है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप बीएसएनएल की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL Rs 1570 Plan, BSNL Rs 1570 Plan details
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »