BSNL ने पेश किया 6 महीने वाला रीचार्ज पैक, मिलेगा 270 जीबी डेटा

BSNL ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए 899 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज पैक पेश किया है। यह 180 दिनों की वैधता के साथ आता है। जानकारी मिली है कि नए रीचार्ज पैक को चुनिंदा सर्कल में उपलब्ध कराया गया है।

BSNL ने पेश किया 6 महीने वाला रीचार्ज पैक, मिलेगा 270 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • BSNL के 899 रुपये वाले पैक में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल
  • हर दिन 50 एसएमएस भेजना मुफ्त होगा
  • इस BSNL रीचार्ज पैक की वैधता 180 दिनों की है
विज्ञापन
BSNL ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए 899 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज पैक पेश किया है। यह 180 दिनों की वैधता के साथ आता है। जानकारी मिली है कि नए रीचार्ज पैक को चुनिंदा सर्कल में उपलब्ध कराया गया है। इसमें यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह से बीएसएनएस सब्सक्राइबर को इस्तेमाल के लिए कुल 270 जीबी डेटा मिलेगा। 899 रुपये वाला बीएसएनएल प्रीपेड पैक अब 999 रुपये वाले रीचार्ज पैक का साथी बन गया है। यह पैक 181 दिनों की वैधता और प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा के साथ आता है। 999 रुपये वाला प्लान ज़्यादा सर्कल में उपलब्ध है। वहीं, 899 रुपये वाले प्रीपेड पैक को BSNL ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सर्कल में उपलब्ध कराया है।

BSNL के नए 899 रुपये वाले रीचार्ज पैक में यूज़र को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (मुंबई और दिल्ली सर्कल को छोड़कर) और प्रतिदिन 50 एसएमएस मिलेगा। इस पैक की वैधता 180 दिनों की है। Telecom Talk की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस 6 महीने वाले प्लान को फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में उपलब्ध कराया गया है। यूज़र मुंबई और दिल्ली सर्कल में अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदा नहीं उठा पाएंगे। इन सर्कल में कॉल के लिए शुल्क देना होगा।

गौर करने वाली बात है कि 999 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक में यूज़र को हर दिन 1.5 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मुंबई और दिल्ली में भी है। इस प्लान की वैधता 181 दिनों की है। हाल ही कंपनी ने इस पैक में अपने यूज़र को प्रतिदिन 3.21 जीबी डेटा देने की जानकारी दी थी।

Reliance Jio का 6 महीने वाला पैक 1,999 रुपये में आता है। इसमें जियो सब्सक्राइबर को कुल 125 जीबी डेटा मिलता है। हालांकि, यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल, जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आते हैं। इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  2. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  4. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  6. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  7. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  9. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  10. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »