Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ

Lava ने आज भारतीय बाजार में Aura Curve 5G पेश कर दिया गया है।

Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ

Photo Credit: Lava

Lava Aura Curve 5G में 6.67 इंच की FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Lava Aura Curve 5G में 6.67 इंच की FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
  • Lava Aura Curve 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Lava Aura Curve 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Lava ने आज अपनी नई Aura सीरीज को पेश कर दिया है। इस सीरीज को मॉडर्न स्टाइल के साथ प्रीमियम अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। Aura Curve 5G में MediaTek प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने इन-हाउस Vayu AI शामिल किया है। यह फोन कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ 6000mAh की बैटरी और रियर मिनी डिस्प्ले से लैस किया गया है। आइए Lava Aura Curve 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lava Aura Curve 5G Price & Availability

Lava Aura Curve 5G की कीमत ₹23,999 है। यह फोन बिक्री के लिए लावा के ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। यह फोन अंबर ब्लू और हिम सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है।

Lava Aura Curve 5G Features & Specifications

Lava Aura Curve 5G में 6.67 इंच की FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जिसका Antutu स्कोर 800,000+ है। यह फोन लावा के इन हाउस Vayu AI के साथ आता है, जिससे इंटेलिजेंट फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन के रियर में मल्टीफक्शनल नोटिपिकेशन डिस्प्ले पैनल है। यह फोन 6000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 6GB LPDDR5 RAM है, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 6GB तक बढ़ाया जा सकता है, वहीं 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। इसमें IR ब्लास्टर दिया गया है, जिसके जरिए फोन को टीवी या एसी रिमोट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Aura Curve 5G के रियर में EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX752 कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ड्यूराबिलिटी के लिए यह Al-Si DT स्टार 2 कवर ग्लास और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आयरनगार्ड प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें ड्यूल माइक नॉयज कैंसलेशन के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। इसका वजन 184 ग्राम है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कंपनी 2 साल तक ओएस अपग्रेड और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इसमें प्रीमियम वीगन लैदर बैक के साथ प्रीमियम 3D PMMA बैक डिजाइन है। कंपनी इसके साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी प्रदान करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  2. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  3. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  4. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  5. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  6. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  7. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  8. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  9. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  10. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »