BSNL का 699 रुपये वाला प्लान चलेगा 6 महीने, हर दिन मिलेगा 0.5 जीबी डेटा

PV-699 जैसा कि नाम से समझ आता है कि इस प्लान की कीमत 699 रुपये है और यह प्लान आज 25 मई से शुरू हो चुका है। इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री डेटा शामिल है, हालांकि 0.5 जीबी इस्तेमाल के बाद इसकी स्पीड घटकर 80Kpbs ही रह जाएगी।

BSNL का 699 रुपये वाला प्लान चलेगा 6 महीने, हर दिन मिलेगा 0.5 जीबी डेटा

चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में उपलब्ध है यह BSNL प्लान

ख़ास बातें
  • BSNL ने आज से शुरू किया PV-699
  • प्रमोशनल ऑफर के तहत मिल रही है अतिरिक्त वैधता
  • इस प्लान की वैधता असल में 160 दिन है
विज्ञापन
BSNL ने 699 रुपये (PV-699) का नया प्लान वाउचर लॉन्च किया है, जो कि चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में उपलब्ध होगा। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह प्री-पेड रीचार्ज प्लान है, जो कि आज 25 मई से लाइव हो रहा है। इस प्लान में यूज़र को हर दिन 0.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, जिसकी वैधता 160 दिन है, लेकिन कंपनी प्रमोशनल ऑफर के तहत इसमें 20 दिनों की अतिरिक्त वैधता दे रही है। इसके अलावा, टेलीकॉम कंपनी ने अपने STV-188 (स्पेशल टैरिफ वाउचर) की वैधता में भी कटौती की है, यह कटौती 2 दिन की है।
 

BSNL Rs. 699 Plan Voucher (PV-699)

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) चेन्नई वेबसाइट के अनुसार, PV-699 जैसा कि नाम से समझ आता है कि इस प्लान की कीमत 699 रुपये है और यह प्लान आज 25 मई से शुरू हो चुका है। इस प्लान में अनलिमिटेड फ्री डेटा शामिल है, हालांकि 0.5 जीबी इस्तेमाल के बाद इसकी स्पीड घटकर 80Kpbs ही रह जाएगी। इस प्लान में डेटा के अलावा आपको अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल मिलेगी, जिसमें घरेलू और राष्ट्रीय रोमिंग शामिल है। हालांकि, 250 FUP मिनट्स के बाद टैरिफ लागू होगा।

इसके अलावा, आपको प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे, जो कि घरेलू और नेशनल रोमिंग में वैध होंगे। जो यूज़र इस प्लान को 60 दिन के अंदर लेगा, उन्हें पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PBRT) भी मुफ्त में उपलब्ध मिलेगी। इस प्लान की वैधता 160 दिनों की है। लेकिन बीएसएनएल ने अपने प्रमोशनल ऑफर के तहत यूज़र को पीवी-699 प्लान के तहत 180 दिनों की वैधता ऑफर की है, हालांकि यह ऑफर केवल पहले 90 दिन ही रहेगा। इस प्लान को आप चैनल टॉप-अप (CTOPUP) ऐप के जरिए या फिर webportal के जरिए एक्टिवेट करा सकते हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि इस प्लान में वॉयस और एसएमएस बेनेफिट्स प्रीमियम नंबर पर उपलब्ध नहीं होंगे, जिसमें इंटरनेशनल नंबर आदि शामिल होंगे।
 

STV-118 validity reduced

इन सब के अलावा, बीएसएनएल ने अपने STV-118 प्लान की वैधता में कटौती का ऐलान किया है। पहले इस प्लान में 28 दिन की वैधता मिलती थी, लेकिन अब 2 दिन की कटौती के साथ केवल 26 दिन की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में कुछ बदलाव नहीं किया गया है, यानी प्लान की कीमत और बेनेफिट्स पहले जैसे ही रहेंगे। बता दें, कंपनी ने STV-118 प्लान को पिछले साल लॉन्च किया था, जिसमें अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड नेशनल रोमिंग कॉल्स, जिसमें दिल्ली और मुंबई का MTNL नेटवर्क भी शामिल है। इस प्लान में भी हर दिन 5 जीबी डेटा मिलता है, लेकिन 5 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर लेने के बाद इसकी स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। इस प्लान की वैधता पहले 28 दिन थी, लेकिन अब 26 दिन हो गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Plan Voucher 699
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  2. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  3. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  4. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  5. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  6. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
  7. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  10. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »