90 दिन तक डेली मिलेगा 1.5GB डाटा और कई सारे बेनेफिट, कीमत Rs 500 से भी कम...

बात यदि Airtel की करें, तो कंपनी के 84 दिन के डेली 1.5GB डाटा वाले प्लान की कीमत 598 रुपये है। Jio का 84 दिन वाले डेली 1.5GB डाटा प्लान की कीमत 555 रुपये है। वहीं, Vi कंपनी इस तरह का प्लान 599 रुपये में पेश करती है।

90 दिन तक डेली मिलेगा 1.5GB डाटा और कई सारे बेनेफिट, कीमत Rs 500 से भी कम...
ख़ास बातें
  • BSNL के प्लान में मिलेंगे 250 मिनिट्स फ्री कॉलिंग
  • बीएसएनएल के प्लान की कीमत 500 रुपये से भी कम है
  • दूसरी कंपनियां इस तरह के प्लान में देती हैं 84 दिन तक की वैधता
विज्ञापन
Airtel, Jio और Vi जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनिया तीन महीने के नाम पर 84 दिन तक की वैधता वाले प्लान्स लेकर आती हैं, जिनमें ग्राहकों को 1.5GB से लेकर 4GB तक डेली डाटा बेनेफिट मिलता है। हालांकि, उन प्लान की कीमत 500 रुपये से शुरू होकर 600 से 700 रुपये तक जाती है। वहीं, दूसरी ओर भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों को कम से कम कीमत में अनगिनत बेनेफिट वाले प्लान प्रदान करती है। बीएसएनएल कंपनी न केवल सस्ती कीमत में ढेर-सारे बेनेफिट वाले प्लान लेकर आती है बल्कि वह वैलिडिटी के मामले में भी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से आगे रहती है। आज हम बीएसएनएल के एक ऐसे 3 महीने वाले प्लान की जानकारी आपको देने जा रहे हैं, जिसमें 84 नहीं ब्लकि पूरे 90 दिन तक की वैधता आपको प्रदान की जाती है। इसके अलावा, इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट आपका दिल अलग से जीत लेंगे।

BSNL के इस प्लान की कीमत 500 रुपये से भी कम की है, जिसमें आपको कुल मिलाकर 90 दिन तक की वैधता प्राप्त होगी। बात यदि बेनेफिट्स की करें, तो इस प्लान के तहत कंपनी ग्राहकों को डेली 1.5GB डाटा प्रदान करती है। 90 दिन की वैधता के साथ आपको इस प्लान के तहत कुल मिलाकर 135GB इस्तेमाल के लिए प्राप्त होगा। डेली 1.5GB कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाएगी। कॉलिंग बेनेफिट की बात करें, तो इस प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग नहीं मिलेगी, लेकिन उन्हें किसी भी नेटवर्क पर 250 मिनिट्स फ्री मिलेंगे।

इसके अलावा, आप रोज़ 100 एसएमएस भी फ्री भेज सकते हैं।

बात यदि Airtel की करें, तो कंपनी के 84 दिन के डेली 1.5GB डाटा वाले प्लान की कीमत 598 रुपये है। Jio का 84 दिन वाले डेली 1.5GB डाटा प्लान की कीमत 555 रुपये है। वहीं, Vi कंपनी इस तरह का प्लान 599 रुपये में पेश करती है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Rs 498 recharge plan, BSNL 90 days vaildity
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »