बीएसएनएल ने फरवरी में वृद्धि दर में निजी कंपनियों को पछाड़ा

बीएसएनएल ने फरवरी में वृद्धि दर में निजी कंपनियों को पछाड़ा
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने बुधवार को कहा कि फरवरी माह में नये वायरलैस कनेक्शन जारी करने में उसने सभी निजी कंपनियों को पछाड़ दिया।

आलोच्य महीने में बीएसएनएल की वृद्धि दर 1.67 प्रतिशत रही। वहीं भारती एयरटेल ने 1.18 प्रतिशत, वोडाफोन ने 1.04 प्रतिशत तथा आइडिया सेल्यूलर ने 0.85 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। उद्योग का औसत 0.85 प्रतिशत रहा।

सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल ने आलोच्य महीने में 13.93 लाख नये ग्राहक जोड़े और उसके ग्राहकों की कुल संख्या बढ़कर 8.48 करोड़ हो गई।

इसी तरह आलोच्य महीने में भारती एयटेल को 29 लाख नये ग्राहक मिले और उसके ग्राहकों की कुल संख्या 24.86 करोड़ हो गई। इस दौरान वोडाफोन को 20.34 लाख, आइडिया सेल्यूलर को 14.63 लाख व रिलायंस कम्युनिकेशंस को 6.99 लाख नये ग्राहक मिले।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, telecom, airtel, vodafone

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »