इस राज्य के 4,300 साइट्स पर जल्द पहुंचेगा BSNL का 4G नेटवर्क

BSNL के मुख्य महाप्रबंधक एम. शेषचलम ने बीते मंगलवार एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि केंद्र सरकार ने 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के हिस्से के रूप में राज्य-संचालित निगम के लिए 'Swadeshi 4G' नेटवर्क की स्थापना को अनिवार्य कर दिया है।

इस राज्य के 4,300 साइट्स पर जल्द पहुंचेगा BSNL का 4G नेटवर्क
ख़ास बातें
  • आंध्र प्रदेश सर्कल में 4,300 साइटों पर 4G उपकरण की तैनाती की योजना है
  • इस साल जुलाई में पंजाब में बीटा लॉन्च सफलतापूर्वक हुआ
  • नेटवर्क की लेटेंसी डेटा यूजर्स को बीएसएनएल की ओर वापस आकर्षित करेगी
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए 'स्वदेशी 4जी' नेटवर्क की शीघ्र उपलब्धता की दिशा में काम कर रहा है। BSNL के मुख्य महाप्रबंधक (आंध्र प्रदेश टेलीकॉम सर्कल) ने बताया कि आंध्र प्रदेस सर्कल में 4,300 सइटों पर 4G उपकरण की तैनाती की योजना बनाई जा रही है। कंपनी का लक्ष्य दिसंबर 2023 तक 1,536 टावरों की स्थापना के जरिए प्रदेश के 3,800 गावों को शामिल किया जाएगा।

द हिंदू की रिपोर्ट में बताया गया है कि BSNL के मुख्य महाप्रबंधक एम. शेषचलम ने बीते मंगलवार एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि केंद्र सरकार ने 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के हिस्से के रूप में राज्य-संचालित निगम के लिए 'Swadeshi 4G' नेटवर्क की स्थापना को अनिवार्य कर दिया है।

शेषचलम ने आगे शेयर किया कि आंध्र प्रदेश सर्कल में 4,300 साइटों पर 4G उपकरण की तैनाती की योजना बनाई गई है, जिसमें 5G में अपग्रेड करने की क्षमता है। इस साल जुलाई में पंजाब में बीटा लॉन्च सफलतापूर्वक हुआ। कुछ देरी के बावजूद, उन्होंने विश्वास जताया कि नेटवर्क की लेटेंसी डेटा यूजर्स को बीएसएनएल की ओर वापस आकर्षित करेगी।

लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर ध्यान देने के साथ, श्री शेषचलम ने केंद्र सरकार के 'Antyodaya Vision' पर प्रकाश डाला, जिसका लक्ष्य सुदूर गांवों में डिजिटल समावेशन है। इस पहल के दिसंबर 2023 तक पूरा होने का अनुमान है, जिसमें दूरदराज के स्थानों में 1,536 टावरों की स्थापना के माध्यम से आंध्र प्रदेश टेलीकॉम सर्कल के 3,800 गांवों को शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा, 'Bharat Net Udyami' योजना का उद्देश्य पंचायतों को जोड़ना और ग्रामीण उपभोक्ताओं को इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करना है। पूरे भारत में प्रस्तावित लगभग 3 लाख कनेक्शनों में से, आंध्र प्रदेश सर्कल को 3,184 कनेक्शन प्राप्त होने की उम्मीद है। शेषचलम ने बताया कि शहरी उपयोग की तुलना में डेटा खपत प्रति ग्राहक प्रति माह 170 जीबी तक बढ़ गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL 4G, BSNL 5G
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »