• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 90 दिनों की वैलिडिटी, रोजाना 2GB डेटा 500 रुपये से कम में, जानें इस प्रीपेड रिचार्ज के बारे में

90 दिनों की वैलिडिटी, रोजाना 2GB डेटा 500 रुपये से कम में, जानें इस प्रीपेड रिचार्ज के बारे में

यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और 2 जीबी डेटा रोजाना दिया जाता है।

90 दिनों की वैलिडिटी, रोजाना 2GB डेटा 500 रुपये से कम में, जानें इस प्रीपेड रिचार्ज के बारे में

गौरतलब है कि बीएसएनएल देशभर में 4जी नेटवर्क को रोलआउट करने पर काम कर रही है।

ख़ास बातें
  • इन प्‍लान्‍स के साथ Zing सब्‍सक्रिप्‍शन भी ऑफर किया जा रहा है
  • रोजाना 100SMS और अनलिमिटेड कॉल भी मिल रही
  • Airtel और Jio को तगड़ी चुनौती देते हैं ये प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान
विज्ञापन
प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स में किफायत और ऑफर्स की बात आती है, तो BSNL का मुकाबला कोई भी टेलिकॉम ऑपरेटर नहीं कर पाता। भले ही Jio और Airtel इस सेक्‍टर के नामी प्‍लेयर हैं और यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी ऑफर करने का दावा करते हैं, पर प्रीपेड रिचार्ज के मामले में BSNL कहीं आगे ठहरता है। आजकल 80 से 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ कॉल, एसएमएस और डेटा के फायदों के लिए करीब 800 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं, वहीं BSNL यूजर्स को यह सब 500 रुपये के अंदर मिल रहा है। हम आपको ऐसे ही दो BSNL प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स की जानकारी देने जा रहे हैं, जो 500 रुपये में 90 दिनों की वैलिडिटी और बाकी ऑफर्स पेश करते हैं।  

500 रुपये के अंदर 90 दिनों की वैलिडिटी वाले BSNL के पहले रिचार्ज प्‍लान की बात करें, तो यह 499 रुपये का है। इस प्‍लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और 2 जीबी डेटा रोजाना दिया जाता है। यह तो हम पहले ही आपको बता चुके हैं कि इस प्‍लान के साथ 90 दिनों की वैलिड‍िटी ऑफर की जा रही है, इसलिए यूजर्स को Zing सब्‍सक्रिप्‍शन का लुत्‍फ उठाने का भी मौका मिल जाता है, जो इस प्रीपेड प्‍लान के साथ ही बंडल्‍ड है।  

बात करें 90 दिनों की वैलिड‍िटी वाले दूसरे अंडर 500 प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान की, तो यह 485 रुपये का है। इस रिचार्ज प्‍लान के साथ अन‍लिमिटेड कॉल और रोजाना 100 एसएमएस का ऑफर तो पहले रिचार्ज जैसा ही है, सिर्फ डेटा की लिमिट घटकर 2जीबी रोजाना से डेढ़ जीबी रोजाना हो जाती है। अगर आपके यहां BSNL का 4G नेटवर्क बेहतर फ्रीक्‍वेंसी और स्‍पीड के साथ मौजूद है, तो इससे बेहतर और किफायती रिचार्ज प्‍लान फ‍िलहाल कोई भी टेलिकॉम ऑपरेट ऑफर नहीं कर रहा।  

गौरतलब है कि बीएसएनएल देशभर में 4जी नेटवर्क को रोलआउट करने पर काम कर रहा है। देश में 5जी नेटवर्क की लॉन्चिंग के बीच भले ही बीएसएनएल पीछे नजर आता है, लेकिन अगर यह सर्विस प्रोवाइडर देशभर में 4G नेटवर्क शुरू कर देता है, तो इससे बेहतर रिचार्ज प्‍लान आपको कहीं नहीं मिलेंगे। उम्‍मीद है कि 4जी नेटवर्क रोलआउट से बीएसएनएल ना सिर्फ अपना यूजर बेस बढ़ा सकेगी, बल्कि अपना घाटा भी कम कर सकेगी। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  2. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  3. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  4. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  5. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  6. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  7. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  8. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  10. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »