Airtel के नेटवर्क पर कस्टमर्स को मिली 8 अरब से ज्यादा स्पैम कॉल्स की चेतावनी

कंपनी के नेटवर्क पर कुल कॉल्स में से छह प्रतिशत और सभी SMS में से लगभग दो प्रतिशत की पहचान स्पैम के तौर पर की गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2024 15:24 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के नेटवर्क पर प्रति दिन लगभग 10 लाख स्पैमर्स की पहचान की जाती है
  • दिल्ली के बाद मुंबई और कर्नाटक से सबसे अधिक स्पैम कॉल्स शुरू होती हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या तेजी से बढ़ी है

पिछले ढाई महीने में कंपनी ने 25 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को संदिग्ध कॉल्स की चेतावनी दी है

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने सोमवार को बताया कि उसके नेटवर्क पर 8 अरब से ज्यादा स्पैम कॉल्स की चेतावनी दी गई है। कंपनी ने लगभग ढाई महीने पहले स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या से निपटने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़ा सॉल्यूशन लॉन्च किया था। इसके बाद से कंपनी के सब्सक्राइबर्स और स्पैम कॉल्स और मैसेज आने पर चेतावनी दी जाती है। 

भारती एयरटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस सॉल्यूशन की मदद से उसके नेटवर्क पर प्रति दिन लगभग 10 लाख स्पैमर्स की पहचान की जाती है। कंपनी के नेटवर्क पर कुल कॉल्स में से छह प्रतिशत और सभी SMS में से लगभग दो प्रतिशत की पहचान स्पैम के तौर पर की गई है। राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक स्पैम कॉल्स प्राप्त की जाती हैं। पिछले ढाई महीने में भारती एयरटेल ने 25 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को संदिग्ध कॉल्स की चेतावनी दी है। कंपनी ने पाया है कि सब्सक्राइबर्स के स्पैम कॉल्स का उत्तर देने में 12 प्रतिशत की कमी हुई है। 
Advertisement

दिल्ली के बाद मुंबई और कर्नाटक से सबसे अधिक स्पैम कॉल्स शुरू होती हैं। स्पैम मैसेज में सबसे अधिक गुजरात से होते हैं। इसके बाद कोलकाता और उत्तर प्रदेश हैं। भारती एयरटेल ने बताया है कि पिछले ढाई महीने में लगभग 80 लाख स्पैम मैसेज को लेकर भी चेतावनी दी गई है। कंपनी ने अपने 5G नेटवर्क को बेहतर बनाने की तैयारी की है। इसके लिए हाल ही में एयरटेल ने फिनलैंड की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Nokia को करोड़ों डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। नोकिया ने बताया कि इस डील में उसके 5G AirScale पोर्टफोलियो से इक्विपमेंट का इस्तेमाल करना शामिल है। 

कंपनी की योजना अपनी कवरेज और कैपेसिटी को बढ़ाने की है। इसके लिए नोकिया को यह कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इसमें एयरटेल के मौजूदा 4G नेटवर्क को मल्टीबैंड रेडियोज और बेसबैंड इक्विपमेंट के साथ मॉडर्नाइज करना भी शामिल है। ये इक्विपमेंट 5G नेटवर्क को भी सपोर्ट कर सकते हैं। पिछले दो दशकों से एयरटेल अपने नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए नोकिया के टेलीकॉम इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल कर रही है। एयरटेल  जल्द ही Tata Play का डायरेक्ट-टु-होम (DTH) बिजनेस खरीद सकती है। दोनों कंपनियों के बीच इसके लिए बातचीत चल रही है। हालांकि, Tata Play की DTH सर्विस घाटे में चल रही है। इस बिजनेस को खरीदने से कंपनी की डिजिटल TV के सेगमेंट में मौजूदगी बढ़ेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.