Bharti Airtel ने 1.80 लाख जाली लिंक्स को किया ब्लॉक, लाखों यूजर्स को किया सुरक्षित

कंपनी का यह सॉल्यूशन बैकग्राउंड में ऑपरेट करता है। इसके लिए किसी इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होती और यह यह मुफ्त है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जून 2025 22:44 IST
ख़ास बातें
  • इन लिंक्स को ब्लॉक कर लगभग 30 लाख यूजर्स को सुरक्षित किया गया है
  • कंपनी का यह सॉल्यूशन बैकग्राउंड में ऑपरेट करता है
  • इसके लिए किसी इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होती

इसके लिए किसी इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होती और यह यह मुफ्त है

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने दावा किया है कि उसने एडवांस्ड फ्रॉड-डिटेक्शन सिस्टम को लॉन्च करने के सिर्फ 25 दिनों के अंदर 1.80 लाख जाली लिंक्स को ब्लॉक किया है। कंपनी ने बताया है कि इन लिंक्स को ब्लॉक कर लगभग 30 लाख यूजर्स को फ्रॉड से सुरक्षित किया गया है। 

भारती एयरटेल ने बताया, "कंपनी के सभी मोबाइल और ब्रॉडबैंड कस्टमर्स के लिए ऑटोमैटिक तरीके से एडवांस्ड सिस्टम स्कैन्स और फिल्टर्स को SMS, WhatsApp, Telegram, Instagram, ईमेल और अन्य ब्राउजर्स पर एनेबल किया गया है। इससे प्रति दिन एक अरब से अधिक URLs की पड़ताल के लिए रियल-टाइम थ्रेट इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाता है। इससे नुकसानदायक साइट्स का एक्सेस 100 मिलिसेकेंड्स से कम में ब्लॉक किया जाता है।" भारती एयरटेल के CEO (तमिलनाडु और केरल) के CEO, Tarun Virmani ने कहा, "हमें फ्रॉड डिटेक्शन सॉल्यूशन को पेश करने पर गर्व है। इससे हमारे कस्टमर्स को रिस्क से सुरक्षित किया जा सकेगा। डिजिटल खतरे पहले अधिक एडवांस्ड और विस्तृत हो रहे हैं और एक मजबूत और सुरक्षित मोबाइल नेटवर्क की जरूरत भी बढ़ गई है।" 

कंपनी का यह सॉल्यूशन बैकग्राउंड में ऑपरेट करता है। इसके लिए किसी इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होती और यह यह मुफ्त है। हाल ही में भारती एयरटेल ने अपने 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और WiFi सॉल्यूशंस को बेहतर बनाने के लिए Nokia और Qualcomm को एक कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत, फिनलैंड की नोकिया के 5G FWA और  Wi-Fi 6 एक्सेस प्वाइंट डिवाइसेज की 'मेक इन इंडिया' मिशन के अनुसार देश में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। 

इससे उन क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड की उपलब्धता बढ़ेगी जहां फाइबर कनेक्टिविटी सीमित या उपलब्ध नहीं है। भारती एयरटेल को नोकिया अपने 5G FWA आउटडोर गेटवे रिसीवर और वाई-फाई 6 एक्सेस प्वाइंट की सप्लाई की जाएगी। इन डिवाइसेज में Qualcomm के Modem-RF और वाई-फाई 6 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। भारती एयरटेल ने अपने 5G नेटवर्क की कवरेज को बढ़ाने की तैयारी की है। डेटा की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने कवरेज बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके साथ ही कंपनी ने 4G नेटवर्क में नया इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला किया है। भारती एयरटेल के पास 12 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स का 5G बेस है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  7. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  8. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  9. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  10. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.