SMS से होने वाले फर्जीवाड़ा होगा कम! TRAI ने कसी कमर, जारी किए ये निर्देश

बैंक और अन्य वित्त संबंधित संस्थाएं जैसे कि बीमा कंपनियां, व्यापारिक कंपनियां, व्यापारिक संस्थाएं आदि SMS के जरिए टेलीकॉम ग्राहकों को मैसेज भेजती हैं और इन संस्थाओं को TRAI के नियमों में प्रमुख संस्थाओं (पीई) के रूप में कैटेगराइज किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मई 2023 21:40 IST
ख़ास बातें
  • प्रमुख संस्थाओं (PE) को हेडर और कंटेंट टेम्प्लेट को कराना होगा रजिस्टर
  • ऐसा ना करने पर रेगुलेटर उठा सकता है सख्त कदम
  • SMS के जरिए यूजर्स को स्पैम करने वालों पर लगेगी लगाम

TRAI ने फरवरी में DLT प्लेटफॉर्म पर सभी रजिस्टर्ड हेडर और कंटेंट टेम्प्लेट के रीवैरिफाई कराने का निर्देश दिया था

ट्राई (TRAI) ने बैंकों, वित्तीय संस्थानों सहित कुछ अन्य संस्थाओं को कुछ अहम निर्देश दिए, जिनमें कहा गया है कि इन्हें मैसेज हेडर और कंटेंट टेम्प्लेट को वैरिफाई कराने के प्रोसेस को तुरंत पूरा करने की जरूरत है। रेगुलेटर पिछले कुछ समय से उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न कदम उठाने का काम कर रहा है, जिनमें से एक उन्हें आपत्तिजनक मैसेज से बचाना है। 

समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, TRAI ने चेतावनी दी है कि प्रमुख संस्थाओं (PE) की ओर से हेडर और कंटेंट टेम्प्लेट का वैरिफिकेशन प्राप्त करने में किसी भी देरी के चलते उनके हेडर, कंटेंट टेम्पलेट और मैसेज अवरुद्ध हो सकते हैं। ट्राई का कहना है कि रेगुलेटर अगले दो हफ्ते में इस प्रोसेस की समीक्षा करेगा और जरूरत पड़ने पर उपयुक्त निर्देश जारी कर सकता है।

बैंक और अन्य वित्त संबंधित संस्थाएं जैसे कि बीमा कंपनियां, व्यापारिक कंपनियां, व्यापारिक संस्थाएं आदि SMS के जरिए टेलीकॉम ग्राहकों को मैसेज भेजती हैं और इन संस्थाओं को TRAI के नियमों में प्रमुख संस्थाओं (पीई) के रूप में कैटेगराइज किया गया है।

TRAI के नियमों के अनुसार, आने वाले समय में PE को सौंपे गए रजिस्टर्ड हेडर का यूज करके ही कोई कमर्शियल संचार किया जा सकता है। हैडर एक अल्फान्यूमेरिक स्ट्रिंग होता है, जो कमर्शियल संचार के लिए PE को सौंपा जाता है। यदि रजिस्टर्ड हेडर या कंटेंट टेम्प्लेट के विपरीत कोई संचार होता है, तो यूजर तक SMS नहीं पहुंचेगा।
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि ट्राई ने देखा है कि कुछ PE ने बड़ी संख्या में हेडर और कंटेंट टेम्प्लेट रजिस्टर किए हैं और कई बार इनमें से कुछ टेलीमार्केटर्स द्वारा इनका दुरुपयोग किया जाता है। इसे रोकने के लिए, ट्राई ने 16 फरवरी, 2023 को DLT (डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी) प्लेटफॉर्म पर सभी रजिस्टर्ड हेडर और कंटेंट टेम्प्लेट के रीवैरिफाई कराने का निर्देश दिया था और सभी असत्यापित हेडर और मैसेज टेम्प्लेट को क्रमशः 30 और 60 दिनों के भीतर ब्लॉक कर दिया।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TRAI
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.