Airtel का 299 रुपये वाला रीचार्ज पैक, 45 दिनों तक करें अनलिमिटेड वॉयस कॉल

Airtel के 299 रुपये वाले रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन मुफ्त 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है, वो भी 45 दिनों के लिए

Airtel का 299 रुपये वाला रीचार्ज पैक, 45 दिनों तक करें अनलिमिटेड वॉयस कॉल
ख़ास बातें
  • अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा रोमिंग में भी है
  • Airtel का यह रीचार्ज पैक डेटा के लिए नहीं है
  • प्रति दिन मुफ्त 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है
विज्ञापन
Airtel ने अपने चुनिंदा सर्कल में नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। 299 रुपये वाला यह प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आता है। बता दें कि यह रीचार्ज पैक डेटा के लिए नहीं है। एयरटेल का नया 299 रुपये वाला प्लान Vodafone और Reliance Jio जैसी कंपनियों के रीचार्ज पैक से बहुत अलग है जो वॉयस के साथ डेटा सुविधा के साथ आते हैं। बता दें कि 299 रुपये वाला प्लान माय एयरटेल ऐप और Airtel.in वेबसाइट पर आंध्र प्रदेश व तेलंगाना, बिहार व झारखंड जैसे चुनिंदा सर्कल के लिए उपलब्ध है।

Airtel के 299 रुपये वाले रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन मुफ्त 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है, वो भी 45 दिनों के लिए। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा रोमिंग में भी है। यह नया प्लान अभी आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, बिहार-झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र-गोवा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सर्कल में उपलब्ध है।

Airtel के कॉम्बो प्लान की बात करें तो एक पैक 199 रुपये का है। इस प्लान में यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और 28 दिनों तक इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.4 जीबी डेटा दिया जाता है। एक प्लान 249 रुपये का भी है जिसमें 28 दिनों तक यूज़र बाकी सुविधाओं के साथ हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा दिया जाता है। वहीं, 349 रुपये वाले प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा मिलता है। ऐसे में 299 रुपये वाले नए रीचार्ज पैक की सुविधाएं थोड़ी चौंकाने वाली हैं, चाहे इसकी वैधता 45 दिनों की है।

दूसरी तरफ, Reliance Jio 399 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और हर दिन 100 एसएमएस मिलता है। इस पैक की वैधता 84 दिनों की है। 149 रुपये वाले पैक की वैधता 28 दिनों की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , airtel
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
  2. हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
  3. Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
  4. URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
  5. भारत को बड़ी उपलब्धि, ISRO ने पूरे किए गगनयान के 3 टेस्ट, लैंडिग पर समुद्र में भी नहीं डूबेंगे अंतरिक्षयात्री
  6. Messenger पर कर पाएंगे सीक्रेट बातचीत, Facebook तक को नहीं लगेगी भनक, जानें कैसे
  7. ₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन
  8. Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T vs Vivo X200T: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. इंटरनेशनल PC की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Lenovo का पहला रैंक बरकरार
  10. Motorola Edge 70 Max में होगी सबसे बड़ी बैटरी, 7100mAh के साथ सिंगल चार्ज में चलेगा 58 घंटे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »