खुशखबरी! एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए डबल डेटा ऑफर पैक का ऐलान

खुशखबरी! एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए डबल डेटा ऑफर पैक का ऐलान
विज्ञापन
देश की प्रमुख दूरसंचार प्रदाता कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए डबल डेटा ऑफर पैक लॉन्च किए हैं। ऑफर के तहत ग्राहकों को अतिरिक्त मोबाइल डेटा रात में दी जाएगी। इस ऑफर के बारे में कंपनी का कहना है कि नए पैक के चलते ग्राहकों को मौजूद डेटा पैक की तुलना में रीचार्ज़ पर 30 प्रतिशत तक बचत की सुविधा मिलेगी।

अब 186 रुपये का रीचार्ज़ करवाने पर ग्राहकों को कुल 800 एमबी डेटा मिलेगा। इसमें से 400 एमबी डेटा आम इस्तेमाल के लिए होगा और 400 एमबी रात में मिलेगा। 296 रुपये में ग्राहकों को 2 जीबी डेटा (1 जीबी रेगुलर डेटा + 1 जीबी रात) मिलेगा। 546 रुपये का रीचार्ज़ करवाने अब ग्राहकों को कुल 4 जीबी मोबाइल डेटा ( 2 जीबी रेगुलर + 2 जीबी रात) मिलेगा। 3346 रुपये के रीचार्ज़ पर कुल 40 जीबी (20 जीबी रेगुलर + 20 जीबी रात) डेटा मिलेगा। पैकेज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए एयरटेल की वेबसाइट पर उपलब्ध है।  

ध्यान रहे कि ये ऑफर प्रीपेड ग्राहकों के लिए हैं। ये कीमतें दिल्ली के प्रीपेड नंबर के लिए हैं। अन्य सर्किल में कीमतें अलग हो सकती हैं।

नए पैकेज का ऐलान करते हुए भारती एयरटेल के मार्केट ऑपरेशंस के डायरेक्टर अजय पुरी ने कहा, ''एयरटेल में हम लगातार ग्राहकों के लिए बेहतर अनुभव और उनके पैसों का बढ़िया मोल दिलाने के लिए पेशकश करते हैं। स्मार्टफोन के बढ़ते प्रयोग और चौबीस घंटे ऑनलाइन रहने की ग्राहकों की ज़रूरतों के मद्देनज़र हम अब अपने डबल डेटा पैक की पेश के साथ ग्राहकों के लिए बेहतर मोल का लाभ लेकर आए हैं। ग्राहक अब भारत के सबसे बड़े स्मार्टफोन नेटवर्क पर बहुत कुछ कर सकते हैं और वो भी अपनी डेटा लिमिट को पार करने की चिंता किए बगैर।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  2. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  3. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  4. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  5. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  6. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  7. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  8. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  9. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  10. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »