Airtel ग्राहकों को इन रीचार्ज प्लान के साथ मिलता रहेगा Zee5 का मुफ्त एक्सेस

Airtel प्रीपेड ग्राहक 149 रुपये या उससे अधिक के अनलिमिटेड रीचार्ज पर Zee5 सदस्यता का लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह Zee5 का मुफ्त एक्सेस एयरटेल पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगा।

Airtel ग्राहकों को इन रीचार्ज प्लान के साथ मिलता रहेगा Zee5 का मुफ्त एक्सेस

Airtel के 149 रुपये और उससे अधिक के प्रीपेड प्लान पर मिलेगा Zee5 का मुफ्त एक्सेस

ख़ास बातें
  • Airtel ग्राहकों को 149 रुपये या उससे अधिक के प्लान पर मिलेगा Zee5 एक्सेस
  • पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड ग्राहकों को भी मिलता रहेगा मुफ्त Zee5 एक्सेस
  • एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए एक्टिवेट करा सकते हैं नया ऑफर
विज्ञापन
Bharti Airtel ने Zee5 के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करते हुए अपने ग्राहकों के लिए Airtel-Zee5 समर बोनांजा ऑफर लॉन्च किया है। नए ऑफर के तहत एयरटेल प्रीपेड ग्राहक 149 रुपये और उससे ऊपर के अनलिमिटेड रीचार्ज प्लान पर Zee5 प्रीमियम का मुफ्त लाभ उठा सकते हैं।  यह ऑफर एयरटेल ब्रॉडबैंड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी लागू है। ऑफर का लाभ एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए उठाया जा सकता है। 2018 में एयरटेल प्लेटिनम ग्राहकों के लिए एक मुफ्त Zee5 प्रीमियम मेंबरशिप पेश की थी। ऑपरेटर ने हाल ही से अपने कुछ प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स पर भी ओवर-द-टॉप (ओटीटी) सेवा का मुफ्त एक्सेस देना शुरू किया था।

Airtel वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एयरटेल प्रीपेड ग्राहक 149 रुपये या उससे अधिक के अनलिमिटेड रीचार्ज पर Zee5 सदस्यता का लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह Zee5 का मुफ्त एक्सेस एयरटेल पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगा। यह स्पेशल ऑफर 12 जुलाई तक Airtel Thanks ऐप के जरिए उपलब्ध है।

एक बार जब आप एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए से इस ऑफर को एक्टिवेट कर लेते हैं तो आपको OTT कंटेंट के एक्सेस के लिए Zee5 ऐप इंस्टॉल करना होगा। ऑफर खत्म होने के बाद एयरटेल ग्राहकों को Zee5 सेवा के लिए भुगतान करने का विकल्प भी मिलेगा।

Zee5 का कहना है कि इसमें 4,500 से अधिक फिल्मों और टीवी शो की एक लंबी लिस्ट है। इस कंटेंट को कई शैलियों और 12 भाषाओं के हिसाब से कैटेगरियों में बांटा हुआ है।

Airtel अक्टूबर 2018 से Zee5 के साथ साझेदारी में है। पिछले साल ऑपरेटर ने अपने सभी पोस्टपेड ग्राहकों को 499 रुपये और उससे अधिक के प्लान पर इस सर्विस की मुफ्त मेंबरशिप दी थी। इसके अलावा कुछ प्रीपेड प्लान में भी Zee5 का एक्सेस शामिल था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »