नए स्मार्टफोन खरीदने पर 6 हज़ार का कैशबैक दे रही Airtel कंपनी, जानें ऑफर...

जैसे कि हमने बताया 6,000 रुपये वाला कैशबैक बेनेफिट प्रीपेड एयरटेल यूज़र्स को नए स्मार्टफोन की खरीद पर प्राप्त होगा। इस ऑफर के तहत 150 से भी ज्यादा फोन योग्य हैं, इनमें Samsung, Oppo, Realme, Nokia, Tecno, Lenovo, Motorola, Infinix, Vivo, Itel, Xiaomi और Lava ब्रांड्स के फोन मौजूद हैं।

नए स्मार्टफोन खरीदने पर 6 हज़ार का कैशबैक दे रही Airtel कंपनी, जानें ऑफर...
ख़ास बातें
  • 150 से भी ज्यादा फोन इस ऑफर के योग्य हैं
  • Samsung, Oppo, Vivo, Realme के फोन पर मिल रहा ऑफर
  • 36 महीनों तक ग्राहकों को कराना होगा रीचार्ज
विज्ञापन
Airtel ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए एक नए कैशबैक का ऐलान किया है, जिसमें उन्हें चुनिंदा स्मार्टफोन खरीद पर 6,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। यह कैशबैक ऑफर उन्हीं ग्राहकों को प्राप्त होगा, जो कि 12,000 रुपये से ज्यादा की कीमत वाला फोन खरीदते हैं। एयरटेल का कहना है कि 150 से भी ज्यादा स्मार्टफोन पर यह ऑफर वैलिड है। हालांकि, कैशबैक का लाभ उठाने ने लिए ग्राहक को स्मार्टफोन खरीद के बाद एयरटेल का 249 रुपये या उससे ज्यादा की कीमत वाला रीचार्ज पैक अपने फोन में एक्टिवेट कराना होगा, वो भी पूरे 36 महीनों तक। कैशबैक ऑफर दो किश्तों में दिया जाएगा, पहले में 18 महीने होने के बाद ग्राहक को 2,000 रुपये प्राप्त होंगे जबकि दूसरे में 36 महीने बाद 4,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

जैसे कि हमने बताया 6,000 रुपये वाला कैशबैक बेनेफिट प्रीपेड Airtel यूज़र्स को नए स्मार्टफोन की खरीद पर प्राप्त होगा। इस ऑफर के तहत 150 से भी ज्यादा फोन योग्य हैं, इनमें Samsung, Oppo, Realme, Nokia, Tecno, Lenovo, Motorola, Infinix, Vivo, Itel, Xiaomi और Lava ब्रांड्स के फोन मौजूद हैं। यूज़र्स एयरटेल की साइट पर जाकर यह देख सकते हैं कि उनका नया फोन इस ऑफर के योग्य है या नहीं। नए फोन की खरीद के बाद, 30 दिन के अंदर-अंदर एयरटेल यूज़र्स को 249 रुपये या उससे ज्यादा की कीमत वाला रीचार्ज पैक अपने फोन में एक्टिवेट कराना होगा। वहीं, यह रीचार्ज की प्रक्रिया उन्हें 36 महीनों तक ज़ारी रखनी होगी, जिसके बाद उन्हें 6,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा।

18 महीने के बाद एयरटेल सब्सक्राइबर्स को 2,000 रुपये का कैशबैक उनके एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट में मिलेगा जबकि 36 महीने बाद उन्हें 4,000 रुपये प्राप्त होंगे। एयरटेल का कहना है कि जो भी प्रीपेड ग्राहक जिन्होंने हाल ही में अपना फोन अपग्रेड कराया है और उनका फोन इस ऑफर के योग्य है वह इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। टेलीकॉम कंपनी ने यह भी कहा है कि जो ग्राहक इस ऑफर के योग्य नहीं हैं या फिर जिन्होंने पहले कैशबैक को क्लैम नहीं किया है वह दूसरे कैशबैक के भी हकदार नहीं होंगे। बता दें, यह ऑफर पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नहीं है। इसके अलावा, जो ग्राहक 18 महीने के अंदर अपना फोन बदल देते हैं, वो भी इस ऑफर का फायदा नहीं ले सकते।

कैशबैक के अलावा, एयरटेल Servify के द्वारा वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दे रही है। 30 दिन के अंदर पहला रीचार्ज एक्टिवेट कराने के बाद स्क्रीन रिप्लेसमेंट के लिए 90 दिन के अंदर-अदर Airtel Thanks App के जरिए एनरोल कराया जा सकता है। एयरटेल का कहना है कि प्लान एक्टिवेशन तारीख के 1 साल तक यह बेनेफिट लागू रहेगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Cashback Offer, Airtel Prepaid

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »