• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • पैसा वूसल साबित होंगे Airtel के ये 3 शॉर्ट टर्म रीचार्ज प्लान, मिलेगा 56GB तक डाटा और काफी कुछ...

पैसा-वूसल साबित होंगे Airtel के ये 3 शॉर्ट-टर्म रीचार्ज प्लान, मिलेगा 56GB तक डाटा और काफी कुछ...

यदि आप भी एयरटेल ग्राहक हैं और कंपनी के महंगे रीचार्ज प्लान के बीच किसी सस्ते पैसा-वसूल रीचार्ज प्लान की तलाश कर रहे थे, जो आज ये लेख में आपको ऐसे ही 3 बेस्ट रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहा है।

पैसा-वूसल साबित होंगे Airtel के ये 3 शॉर्ट-टर्म रीचार्ज प्लान, मिलेगा 56GB तक डाटा और काफी कुछ...
ख़ास बातें
  • Airtel के दो रीचार्ज प्लान में मिलेगी 28 दिन की वैलिडिटी
  • एयरटेल का एक प्लान 24 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है
  • सभी प्लान में शामिल है अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग
विज्ञापन
Airtel कंपनी को प्राइवेट टेलीकॉम सेक्टर में सबसे महंगे प्रीपेड रीचार्ज के लिए जाना जाता है। हालांकि, महंगे रीचार्ज प्लान के बावजूद कंपनी की नेटवर्क सर्विस काफी शानदार है, इस वजह से भी कई यूज़र्स महंगे रीचार्ज प्लान के बावजूद एयरटेल नेटवर्क के साथ ही रहना चाहते हैं। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान पोर्टफॉलियो में कई शानदार शॉर्ट-टर्म प्रीपेड रीचार्ज प्लान लेकर आती है, जिसमें ग्राहकों को सभी जरूरी बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं। यदि आप भी एयरटेल ग्राहक हैं और कंपनी के महंगे रीचार्ज प्लान के बीच किसी सस्ते पैसा-वसूल रीचार्ज प्लान की तलाश कर रहे थे, जो आज ये लेख में आपको ऐसे ही 3 बेस्ट रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहा है।
 

Airtel Rs 239 Prepaid Plan

Airtel का 239 रुपये का रीचार्ज प्लान डेली 1 जीबी डाटा सुविधा से लैस है। इस प्लान में कंपनी पूरे 24 दिन तक की वैलिडिटी प्रदान करती है। 24 दिन के लिहाज से आपको इस प्लान में कुल मिलाकर 24 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। इसके अलावा, प्लान में अनिलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एमएसएस की सुविधा शामिल है।
 

Airtel Rs 265 Prepaid Plan

एयरटेल के 265 रुपये के रीचार्ज में भी कंपनी डेली 1 जीबी डाटा, अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा देती है। हालांकि, यह प्लान यूज़र्स को पूरे 28 दिन तक की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होता है। 28 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से आपको इस प्लान में कुल 28 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाता है।
 

Airtel Rs 299 Prepaid Plan

कंपनी के 299 रुपये के रीचार्ज प्लान में भी ग्राहकों को 28 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। हालांकि, यह प्लान डेली 1 जीबी डाटा की जगह डेली 2 जीबी डाटा की सुविधा मुहैया कराता है। 28 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से आपको यह प्लान कुल मिलाकर 56 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए प्रदान करता है। डाटा के अलावा, प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा शामिल है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »