Airtel नया 4जी स्मार्टफोन खरीदने पर देगी 2,000 रुपये कैशबैक

Reliance Jio और Vodafone से मुकाबले के लिए Bharti Airtel ने मंगलवार यानी आज नए फेस्टिव ऑफर की घोषणा की है। Airtel ने कहा कि 4 जी स्मार्टफोन में अपग्रेड करने वाले यूजर को 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जाएगा।

Airtel नया 4जी स्मार्टफोन खरीदने पर देगी 2,000 रुपये कैशबैक

नए 4G स्मार्टफोन पर Airtel दे रहा है 2,000 रुपये का कैशबैक

ख़ास बातें
  • ग्राहकों के लिए Airtel ने लॉन्च किया नया फेस्टिव ऑफर
  • एयरटेल यूजर को मिलेंगे 50 रुपये के 40 कूपन
  • नया 4 जी फोन खरीदने पर मिलेगा कैशबैक का लाभ
विज्ञापन
Reliance Jio और Vodafone से मुकाबले के लिए Bharti Airtel ने मंगलवार यानी आज नए फेस्टिव ऑफर की घोषणा की है। एयरटेल का नया ऑफर #AirtelThanks नेतृत्व का हिस्सा है। Airtel ने कहा कि 4 जी स्मार्टफोन में अपग्रेड करने वाले यूजर को 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जाएगा। याद करा दें कि एयरटेल ने कुछ दिनों पहले एक ऑफर पेश किया था। इस ऑफर के तहत Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान 4 जी फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 2,500 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा था।

बता दें कि कैशबैक कूपन के रूप में दिया जा जाएगा, ग्राहकों को 50 रुपये के 40 कूपन दिए जाएंगे। एयरटेल यूजर कूपन का इस्तेमाल रीचार्ज या पोस्टपेड बिल का भुगतान करने के लिए कर पाएंगे। Airtel के नए ऑफर के तहत इंस्टेंट कैशबैक यूजर के My Airtel अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। 199 रुपये, 249 रुपये, 448 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज या फिर 399 रुपये या उससे ऊपर के पोस्टपेड बिल का भुगतान करने के लिए कूपन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। गौर करने वाली बात यह है कि एक बार में केवल एक ही कूपन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
tv4cq9rk

एयरटेल ने कहा कि ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर को नए 4 जी स्मार्टफोन में 4 जी सिम को 31 अक्टूबर से पहले डालना होगा। MyAirtel ऐप से रीचार्ज या बिल भुगतान पर कूपन ऑटो-अप्लाई हो जाएगा। यह कूपन शुरुआती 40 महीनों के लिए वैध हैं। एयरटेल ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि कूपन केवल उसी हैंडसेट के लिए लागू होंगे जिसके लिए वह अनलॉक हुए हैं। मॉय एयरटेल ऐप के My Coupons सेक्शन में जाकर आप कूपन देख पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bharti Airtel, Airtel, Reliance Jio

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »