Airtel के 399 रुपये वाले पैक में अब मिलेगा 70 जीबी डेटा

एयरटेल ने अपने 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपग्रेड किया है। अब इस पैक में भी जियो के 398 रुपये वाले पैक जैसी सुविधाएं मिलेंगी। नए 399 रुपये के पैक में एयरटेल 1 जीबी 4जी/3जी डेटा हर रोज़, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) मुफ्त दे रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जनवरी 2018 16:23 IST
एयरटेल ने अपने 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपग्रेड किया है। अब इस पैक में भी जियो के 398 रुपये वाले पैक जैसी सुविधाएं मिलेंगी। नए 399 रुपये के पैक में एयरटेल 1 जीबी 4जी/3जी डेटा हर रोज़, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) मुफ्त दे रही है। इसके साथ ही 100 एसएमएस भी हर रोज़ के लिए मुफ्त मिलेंगे। इस पैक की वैधता 70 दिन है।

वहीं, रिलायंस जियो के 398 रुपये वाले पैक में 1.5 जीबी हाई स्पीड 4जी डेटा हर रोज़ मिलता है। इस पैक में सभी नेटवर्क पर देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉल,  100 एसएमएस हर रोज़ और जियो ऐप का सब्सिक्रिप्शन मिलता है। इस पैक की वैधता 70 दिन है।
 

एयरटेल के 399 रुपये वाले प्रीपेड पैक में इससे पहले 1 जीबी 3जी/4जी डेटा (बाकी सभी सुविधाओं के साथ) हर रोज़ मिलता था और इसकी वैधता 28 दिन थी। अब इस पैक ने 448 रुपये वाले पैक की जगह ले ली है जिसकी वैधता अब 82 दिन हो गई है। जबकि पहले इस पैक की वैधता 70 दिन थी। इसके अलावा एयरटेल के पास एक 509 रुपये वाला पैक भी है जिसे हाल ही में 91 दिनों की वैधता के साथ अपग्रेड किया गया है और इसमें भी वही सभी फायदे मिलते हैं।

इससे पहले भी एयरटेल ने जियो को टक्कर देने के लिए कई प्रतिद्वंदी ऑफर पेश किए हैं। एयरटेल ने जियो के 199 रुपये वाले पैक को चुनौती देने के लिए अपना 199 रुपये का प्रीपेड पैक लॉन्च किया था। इन दोनों पैक में अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस हर रोज़ मिलते हैं। हालांकि, जियो के 199 रुपये वाले पैक में 1.2 जीबी 4जी डेटा हर रोज़ मिलता है जबकि एयरटेल ग्राहकों को इस कीमत वाले पैक में 1 जीबी 3जी/4जी डेटा हर रोज़ मिलता है।
Advertisement

इसके अलावा, एयरटले ने हाल ही में 93 रुपये वाला एक पैक ज़ारी किया था। इस पैक में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 एसएमएस प्रतिदन और कुल 1 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलता है। इस रीचार्ज पैक की वैधता 10 दिन है। एयरटेल का यह पैक जियो के 98 रुपये वाले पैक को चुनौती देने के लिए आया है। इस पैक में एयरटेल वाले पैक वाली सुविधाएं ही मिलती हैं, लेकिन एसएमएस की संख्या 140 तक सीमित है और इसकी वैधता 14 दिन है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.