Airtel का नया प्रीपेड प्लान, 499 रुपये में मिलेगा 164 जीबी डेटा

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को 2 जीबी प्रतिदिन डेटा वाला नया प्लान लॉन्च किया है। 499 रुपये में एयरटेल नया प्रीपेड पैक लेकर आई है, जिसमें यूज़र को कुल 164 जीबी डेटा, असीमित लोकल और एसटीडी कॉल का लाभ मिलेगा।

Airtel का नया प्रीपेड प्लान, 499 रुपये में मिलेगा 164 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने उतारा नया 499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
  • 2 जीबी डेटा का लाभ हर दिन देगी एयरटेल
  • आईपीएल स्पेशल प्लान के बाद आया एयरटेल का यह नया प्लान
विज्ञापन
Jio से मुकाबले में टेलीकॉम कंपनियां ज़ोरों से नए प्लान उतार रही हैं। पहले आईपीएल स्पेशल प्लान लॉन्च हुए और अब एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को 2 जीबी प्रतिदिन डेटा वाला नया प्लान लॉन्च किया है। 499 रुपये में एयरटेल नया प्रीपेड पैक लेकर आई है, जिसमें यूज़र को कुल 164 जीबी डेटा, असीमित लोकल और एसटीडी कॉल का लाभ मिलेगा। 2 जीबी डेटा हर दिन यूज़र को दिया जाएगा। साथ ही 100 लोकल और एसडीटी एसएमएस हर दिन इसके साथ दिए जाएंगे। बता दें कि इस प्लान की वैधता 82 दिन होगी।

बता दें कि समान रेंज में Jio भी 498 रुपये में कुल 182 जीबी डेटा देती है, यानी हर दिन 2 जीबी डेटा। जिसकी वैधता 91 दिन की होती है। इसमें वॉयस सेवा असीमित होती है। 100 एसएमएस प्रतिदिन यूज़र को दिए जाते हैं। साथ ही जियो ऐप की मुफ्त सेवाएं यूज़र को इसी पैक के भीतर मुहैया करवाई जाती हैं।

ध्यान रहे, आईपीएल की शुरुआत से पहले जियो ने 251 रुपये का नया IPL 2018 पैक लॉन्च किया था। इस पैक में जियो यूज़र को 51 दिन की वैधता के साथ 102 जीबी डेटा दिया जा रहा है। दरअसल, Jio का कहना है कि 102 जीबी डेटा की मदद से यूज़र 51 दिनों तक आईपीएल के लाइव टी20 मैच का मज़ा ले पाएंगे।

वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भी Jio से मुकाबला करने के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। प्रीपेड यूज़र के लिए यह प्लान Jio के नए आईपीएल 2018 स्पेशल प्लान के 'जवाब' में उतारा गया। इस प्लान के तहत बीएसएनएल यूज़र अब 248 रुपये में 51 दिन की वैधता के साथ 153 जीबी डेटा दे रही है। यानी यूज़र को हर दिन 3 जीबी डेटा का लाभ इसमें मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इस प्लान के साथ यूज़र आईपीएल के सभी क्रिकेट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: airtel, airtel data, airtel prepaid

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »