Airtel के 499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में मिलेगा हर महीने 75 जीबी डेटा

खबर है कि Airtel ने अपने 499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को और भी फायदेमंद बना दिया है। अब एयरटेल के सब्सक्राइबर इस प्लान में पहले की तुलना में 87.5 प्रतिशत ज़्यादा डेटा पाएंगे।

Airtel के 499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में मिलेगा हर महीने 75 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • अब 499 रुपये वाले प्लान में यूज़र को एयरटेल की ओर से 75 जीबी डेटा मिलेगा
  • यूज़र को पहले इस्तेमाल के लिए हर महीने 40 जीबी डेटा मिलता था
  • मुफ्त 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल (रोमिंग में भी) की सुविधा मिलती है
विज्ञापन
खबर है कि Airtel ने अपने 499 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को और भी फायदेमंद बना दिया है। अब एयरटेल के सब्सक्राइबर इस प्लान में पहले की तुलना में 87.5 प्रतिशत ज़्यादा डेटा पाएंगे। एयरटेल का दावा है कि उसका 499 रुपये वाला प्लान कंपनी के बेस्ट सेलिंग पोस्टपेड प्लान में से एक है। यह प्लान मायप्लान इनफिनिटी सेगमेंट का है। कंपनी के पास 399 रुपये, 649 रुपये, 799 रुपये और 1,199 रुपये वाले प्लान भी हैं। याद रहे कि इस टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में अपने 649 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में भी बदलाव किए थे। अब इस प्लान में 90 जीबी डेटा मिलता है। इस दौरान बाकी प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया था। अब 499 रुपये वाले प्लान में यूज़र को एयरटेल की ओर से 75 जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि अब तक इसी प्लान में यूज़र को इस्तेमाल के लिए हर महीने 40 जीबी डेटा मिलता था। तुलना में Reliance Jio के पास एक मात्र 199 रुपये का प्लान है जिसमें ग्राहकों को 25 जीबी डेटा मिलता है।

Airtel के नए 499 रुपये वाले प्लान में यूज़र को हर महीने इस्तेमाल के लिए 75 जीबी डेटा मिलता है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लान में यूज़र को हर दिन मुफ्त 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल (रोमिंग में भी) की सुविधा मिलती है। यह पोस्टपेड प्लान 500 जीबी तक के डेटा रोलओवर प्लान के साथ आएगा। इसका मतलब है कि किसी भी महीने बचा हुआ डेटा अगले महीने रोलओवर हो जाएगा।

इसके अतिरिक्त 499 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान कुछ अन्य फायदों के साथ आता है। Airtel सब्सक्राइबर को अमेज़न प्राइम का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 499 रुपये वाला अनलिमिटेड प्लान Wynk TV सब्सक्रिप्शन, लाइव टीवी और मूवीज़ के लाइब्रेरी एक्सेस और हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन के साथ आता है।

ऐसा प्रतीत होता है कि 499 रुपये वाला प्लान चुनिंदा क्षेत्र में चुनिंदा यूज़र के लिए उपलब्ध है। आने वाले दिनों में इस प्लान को और ज्यादा यूज़र के लिए उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। जैसा कि हमने आपको बताया, बाकी पोस्टपेड प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तुलना में देखा जाए तो Vodafone ने हाल ही में अपने रेड पोस्टपेड प्लान को भी अपग्रेड किया था। ये प्लान 399 रुपये से लेकर 2,999 रुपये के बीच के हैं। नए प्लान के तहत, यूज़र को 300 जीबी डेटा मिलेगा। Netflix और Amazon का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। टेलीकॉम कंपनी ने नया 299 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान भी लॉन्च किया था। इसमें यूज़र को अनलिमिटेड कॉल के साथ 20 जीबी डेटा मिलता है।

तुलना में जियो के 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में यूज़र को हर महीने कुल 25 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 मुफ्त एसएमएस और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  3. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  7. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  8. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »